- पत्रकार कमलेश जैन का कुछ दिनों पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था
- जान का खतरा होने की शिकायत पुलिस को की थी
- पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के पत्रकार थे कमलेश जैन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मंदसौर:
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के पत्रकार कमलेश जैन को बुधवार को रात 8:30 बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनके ही दफ्तर में नजदीक से सीने में गोली मार दी. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
एसपी ओपी त्रिपाठी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कमलेश जैन का कुछ दिनों पहले गाड़ी को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद उसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज भी कराई थी. हाल ही में उन्होंने अपनी जान के खतरे का हवाला देते हुए भी एक शिकायत पुलिस को की थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उन पर हमला हुआ. 
पुलिस का कहना है कि वह सारी बातों की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं