प्रयागराज (Prayagraj) के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित बस अड्डे के पास बने एक काम्प्लेक्स में छापेमारी की और मौके से 13 महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया.
थाना सिविल लाइंस व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैण्ड के पास पी-स्क्वायर मॉल के द्वितीय तल पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के संबंध में मुखबिर की सूचना पर मौके पर पंहुचकर दबिश दी. वहां विभिन्न स्पा सेंटरों (जंक्शन स्पा सेंटर, न्यू ग्रीन स्पा सेंटर, पैराडाइज स्पा सेंटर तथा वेव्स स्पा सेंटर) में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छापेमारी से स्पा सेंटरों में हड़कंप मचा
सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडवेज के नजदीक एक कामर्शियल काम्प्लेक्स में स्थित चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया. स्पा सेंटर के अंदर मौजूद लड़कियां और ग्राहक इधर-उधर भागने लगे. पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक हालत में मिली 13 लड़कियों और सात युवकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में युगांडा की एक लड़की भी शामिल है.
स्पा सेंटर में कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद सिविल लाइंस थाने में धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार लड़कियों और युवकों का मेडिकल कराकर सभी को जेल भेज दिया है.
स्पा सेंटरों के पास लघु उद्योग विभाग के लाइसेंस
डीसीपी सिटी दीपक भूकर के मुताबिक रोडवेज बस अड्डे के पास पी स्वायर मॉल के ऊपर चल रहे चार अलग- अलग स्पा सेंटरों जंक्शन स्पा, पैराडाइज स्पा,न्यू ग्रीन स्पा और वेव्स स्पा में छापेमारी की. खास बात यह है कि स्पा सेंटरों ने लघु उद्योग विभाग से लाइसेंस ले रखे थे. लेकिन स्पा सेंटरों की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा था.
एडीसीपी श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में की गई छापेमारी में गिरफ्तार लोगों में सात पुरुषों में पांच ग्राहक हैं, जबकि दो स्पा सेंटरों के मैनेजर हैं. वहीं स्पा सेंटरों से पकड़ी गई 13 महिलाओं में 11 लड़कियां देह व्यापार में लिप्त पाई गई हैं. एक स्पा सेंटर की महिला मैनेजर और एक स्पा सेंटर की महिला संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
कुछ महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले
दबिश के दौरान कुछ महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए , जिनमें से एक विदेशी महिला भी अनैतिक कृत्यों में सम्मिलित पाई गई. मौके से पुलिस ने 20 मोबाइल फोन, सेक्स वर्धक दवाइयां, केण्डी फोर्स-200 व आपत्तिजनक सामग्री, खुले हुए ग्लव्स और 8400 रुपये नगद बरामद किए हैं.
यह भी पढ़ें -
गाजियाबाद के मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 घंटे चली छापेमारी में 99 युवक-युवतियां पकड़े गए
दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, होटल मैनेजर समेत 14 गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं