विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

अंडरगारमेंट में 30 लाख का सोना छिपाकर ले जा रहा था यात्री, इस तरह पकड़ा गया

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने अंडरगारमेंट्स में करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना छुपाया हुआ था.

अंडरगारमेंट में 30 लाख का सोना छिपाकर ले जा रहा था यात्री, इस तरह पकड़ा गया
नई दिल्ली:

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने अंडरगारमेंट्स में करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना छुपाया हुआ था. कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक सूचना के बाद मॉस्को से आए यात्री को 22 सितंबर को पकड़ा गया. उसने अंडरगारमेंट्स में 6 सोने के बिस्कुट और 4 सोने के तार बरामद किए हैं. जिसका वजन करीब 800 ग्राम है. इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है. यात्री को कस्टम एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है. यह पहला मौका नहीं है जब इतनी बड़ी मात्रा सोने की तस्करी करने वाले विदेशी नागरिक एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है. हाल ही में दिल्ली में म्यामां की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था. 

त्रिपुरा में 'निर्भया' जैसा दिल दहलाने वाला मामला, चलती कार में 9 लोगों ने गैंगरेप के बाद महिला को फेंका

बता दें कि थाईलैंड से आ रही महिलाओं के पास से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक दो महिला यात्रियों को बैंकॉक से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका लिया था. जिनके पास से पड़ताल में सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनमें हीरे, माणिक, पन्ना, नीला नीलम, मोती और अन्य अर्ध-कीमती पत्थर जड़े हुए थे और इनकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये आंकी गई थी. 

Video: दिल्ली क्यों बन रही है अपराध की राजधानी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Caught, Gold Smuggling, IGI Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com