विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

दुबई से शरीर में छुपाकर लाया 13 लाख का सोना, चेन्नई में पकड़ा गया

आरोपी ने मलद्वार में छिपा रखी थीं सोने की चार छड़ें, कस्टम अफसरों ने धरदबोचा

दुबई से शरीर में छुपाकर लाया 13 लाख का सोना, चेन्नई में पकड़ा गया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद भी बरामद किए गए
  • अमीरात के विमान से दुबई से आया था आरोपी
  • जांच करने पर सोना छिपाकर रखने का खुलासा हुआ
चेन्नई: सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से चेन्नई आए एक यात्री के पास से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने की चार छड़ें बरामद कीं. उसने इन्हें अपने मलद्वार में छिपा रखा था.

उसके थैले से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद भी बरामद किए गए. वह अमीरात के विमान से दुबई से शनिवार को आया था.

VIDEO : तस्कर गिरोह पकड़ा गया

एयर इंटेलीजेंस यूनिट ऑफ कस्टम की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच में इस शख्स के सोना छिपाकर रखने का खुलासा हुआ.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com