विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2020

बर्थडे पर युवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- पिता के बयान से आहत हूं और ...

Happy Birthday Yuvraj Singh: युवराज सिंह आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. अपने बर्थडे के मौके पर युवी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअससल युवी ने अपने पोस्ट में अपने पिता योगराज सिंह के द्वारा पिछले दिनों दिए गए विवादित बयान को लेकर कुछ बातें लिखी है

बर्थडे पर युवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- पिता के बयान से आहत हूं और ...
बर्थडे पर युवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- पिता के बयान से आहत हूं और ...
  • युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है
  • युवराज सिंह अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं
  • 2019 में युवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था

Happy Birthday Yuvraj Singh: युवराज सिंह आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. अपने बर्थडे के मौके पर युवी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल युवी ने अपने पोस्ट में अपने पिता योगराज सिंह के द्वारा पिछले दिनों दिए गए विवादित बयान को लेकर कुछ बातें लिखी है.. युवी ने अपने द्वारा लिखी गई पोस्ट में पिता के बयान से वो भी काफी आहत हुए हैं. उन्होंने लिखा कि उनकी विचारधार उनके पिता से अलग है. युवराज ने अपने जन्मदिन के मौके पर उम्मीद जताई है कि दो हफ्तों से चला आ रहा किसान आंदोलन (Farmers Protest) जल्द खत्म हो जाए और सरकार इसका कोई समाधान निकाले. एक भारतीय होने के नाते मैं अपने पिता द्वारा दिए गए बयान से आहत और दुखी हूं. मैं यहां ये साफ करना चाहता हूं कि ये उनका खुद का बयान है. मेरी विचारधारा उस तरह की नहीं है.'

Aus vs Ind: बुमराह ने जड़ा नाबाद तेज अर्द्धशतक, तो सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स

बता दें कि योगराज सिंह किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे, उसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कर दी थी जिसको लेकर सोशलमीडिया पर लोग बहस करने लगे. योगराज सिंह के बयान को हिन्दु विरोधी बताया गया था. ऐसे में अब युवी  ने अपने बर्थडे के दिन अपने पिता को लेकर बयान देकर उन लोगों को शांत कर दिया है जो सोशल मीडिया पर लगातार युवी से माफी मांगने की बात कह रहे थे.

LPL 2020: इरफान पठान का धमाकेदार रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने

गौरतलब है कि योगराज पहले भी अपने बयान के लिए विवाद में रहे हैं. खासकर धोनी को लेकर युवी के पिता हमेशा विवादित बयान देते आए हैं. लेकिन युवराज ने कभी भी अपनी ओर से धोनी को लेकर कोई बयान नहीं दिया.

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) 2011 वर्ल्ड कप में प्लेय़र ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजे गए थे. युवी के परफॉर्मेंस के कारण ही भारतीय टीम 28 साल बाद फिर से विश्व चैंपियन बनने में सफल रही थी. 2019 में ही युवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh, Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com