- साई किशोर ने हार्दिक पांड्या की जमकर सराहना की
- बताया- 'जूनियर धोनी'
- गुजरात की जीत में साई किशोर का रहा महत्वपूर्ण योगदान
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन के लिए जब गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम की घोषणा बतौर कप्तान के रूप में की तो हर कोई आश्चर्यचकित था. दरअसल लोगों ने आईपीएल 2022 से पहले उन्हें किसी बड़े मंच पर बतौर कप्तान कभी नहीं देखा था. लोग उनकी क्षमता पर सवाल उठा रहे थे. लोगों को लग रहा था कि वह पिछले काफी समय से चोटिल होने की वजह से मैदान से दूर चल रहे हैं. इसके अलावा उनका हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं था. इसके अलावा बतौर कप्तान मैदान में लंबे अर्से के बाद उतरना काफी मुश्किल हो सकता हैं. लेकिन जब आईपीएल का 15वां सीजन खत्म हुआ तो वही लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उन्हें अब भारतीय टीम के भविष्य के रूप में भी देख रहे हैं.
गुजरात टाइटंस की खिताबी जीत के बाद उनके साथी खिलाड़ी रविश्रीनिवासन साई किशोर (Ravisrinivasan Sai Kishore) ने भी पांड्या की जमकर सराहना की है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत के दौरान बताया कि, 'नेट्स में धोनी के खिलाफ गेंदबाजी करना और उनसे खेल के पहलुओं के बारे में जानना मेरे लिए बहुत फायदेमंद रहा. उनके साथ बातचीत के बाद मेरे खेल को पढ़ने की कौशल में सुधार हुआ है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा उन्होंने धोनी और पांड्या की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'दोनों के बीच काफी समानताएं हैं. धोनी की तरह ही पांड्या के अंदर भी अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता है. ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम को खुद से उपर रखते हैं, जो कि हर कोई एक लीडर से उम्मीद करता है. मैं पांड्या को धोनी का जूनियर वर्जन कहूंगा.'
बता दें आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले साई किशोर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन मेगा ऑक्शन में उनकी प्रतिभा को देखते इस बार गुजरात की टीम ने उनपर दाव खेला. फ्रेंचाइजी की यह चाल सही भी रही. उन्होंने जीटी के लिए अपने पहले ही मुकाबले में डेब्यू करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो ओवर में सात रन खर्च कर दो सफलता प्राप्त की.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं