भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बाकी टीमों को मैसेज दिया है. हरमनप्रीत कौर ने लेग स्पिनर पूनम यादव (Poonam Yadav) की जमकर तारीफ करते हुए महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी के योगदान देने के कारण उनकी टीम खिताब प्रबल दावेदार बन गयी है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 132 रन बनाए, लेकिन इसके बाद पूनम यादव (19 रन देकर चार) और शिखा पांडे (14 रन देकर तीन) ने टीम को अच्छी वापसी दिलायी और ऑस्ट्रेलिया को 19.5 ओवर में 115 रन पर आउट करके 17 रन से जीत दर्ज की.
Super skippers Harmanpreet Kaur, Bismah Maroof and Sornnarin Tippoch looked in high spirits during their media sessions in Brisbane #T20WorldCup pic.twitter.com/DJe2XkvNIf
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 16, 2020
यह भी पढ़ें: इन खास मैचों के लिए सौरव गांगुली ने एशियन इलेवन के लिए भेजे इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम
हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘पूनम जैसी गेंदबाजी ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली. हमें उससे चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की उम्मीद थी. हमारी टीम अच्छी दिख रही है. पहले हम दो तीन खिलाड़ियों पर निर्भर थे, लेकिन अब हम टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो निश्चित तौर पर विश्व कप जीत सकते हैं.' भारतीय कप्तान ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और इसलिए उन्हें वापसी की उम्मीद थी. उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट का पहला मैच जीतना सुखद अहसास है. हम जानते थे कि इस विकेट पर हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अगर हम 140 रन बना देते हैं तो गेंदबाज अपनी भूमिका निभा सकते हैं.'
What a performance, CONGRATULATIONS team India Well played #AUSWvsINDW #poonamyadav #harmanpreetkaur pic.twitter.com/1rd4YVgZfR
— Sudhir Kumar Chaudhary (@Sudhirsachinfan) February 21, 2020
यह भी पढ़ें: इन खास मैचों के लिए सौरव गांगुली ने एशियन इलेवन के लिए भेजे इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम
हरमनप्रीत ने कहा, ‘विकेट बल्लेबाजी के लिये आसान नहीं था. जेमी (जेमिमा रॉड्रिगुएज) और दीप्ति (शर्मा) के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण रही. मैं 130 रन के पार पहुंचने से खुश थी. इस स्कोर का हमारी गेंदबाज बचाव कर सकती थी.' ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि बीच के ओवरों में साझेदारी नहीं निभा पाने के कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. लैनिंग ने कहा, ‘हमारे सामने 133 रन का लक्ष्य था और आधे ओवरों तक हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बीच के ओवरों में साझेदारी नहीं निभा पाना हमारे खिलाफ गया. भारतीयों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और वे जीत के हकदार हैं.' पूनम को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. वह मैच में हैट्रिक से चूक गयी लेकिन उन्होंने आगामी मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद जतायी.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.
उन्होंने कहा, ‘यह तीसरा अवसर है जबकि मैं हैट्रिक से चूक गयी, लेकिन मेरे फिजियो और साथियों का आभार जो मैं चोट से उबर पायी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं