इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाने वाला है. सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आज भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. बता दें कि दूसरे टी-20 मैच को वेस्टइंडीज ने 250 रन बनाकर जीता था. अब आजके मैच में दोनों टीमों के बीच मैच इंदौर में होना है, यहां पर भी रनों की बारिश होने की संभावना है. इंदौर की बात करें तो इस मैदान पर रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इस मैदान पर 118 रन की पारी खेली थी. यानी इंदौर एक ऐसा वेन्यू है जहां बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से तूफान ला सकते हैं.
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अबतक कुल 4 टी-20 मैच खेले गए हैं और सभी मैच में रनों की बारिश हुई है. होल्कर स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर रोहित ने बनाया है. हिट मैन ने 2017 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी खेली थी जिसमें उनके बल्ले से 10 छक्के और 12 चौके निकले थे.
वैसे, भारतीय मैदानों पर सबसे बड़ी पारी टी-20 इंटरनेशनल में खेलने की बात करें तो पहले नंबर पर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह ज़ज़ई हैं जिन्होंने देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ 2019 में नाबाद 162 रन की पारी खेली थी. नंबर 2 पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में 135 रन की पारी खेली है.
नंबर 3 पर शुभमन गिल हैं ,गिल ने नाबाद 126 रन की पारी अहमदाबाद के मैदान पर खेलने का कमाल किया है. नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिनके नाम गुवाहाटी में नाबाद 123 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. नंबर 5 पर हिट मैन हैं. रोहित ने नाबाद 121 रन की पारी बेंगलुरु के मैदान पर खेली है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में नाबाद 121 रन बनाए थे.
भारतीय मैदानों पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
- देहरादून - हजरतुल्लाह ज़ज़ई (162*)
- वानखेड़े - अभिषेक शर्मा (135)
- अहमदाबाद - शुभमन गिल (126*)
- गुवाहाटी - ऋतुराज गायकवाड़ (123*)
- बेंगलुरु - रोहित शर्मा (121*)
- इंदौर - रोहित शर्मा (118)
- राजकोट - सूर्यकुमार यादव (112*)
- लखनऊ- रोहित शर्मा (111*)
- हैदराबाद - संजू सैमसन (111)
- विजाग - जोश इंग्लिस (110)
- चेन्नई - युवराज समरा - कनाडा (110)
- दिल्ली - अभिषेक शर्मा (108)
- धर्मशाला - रोहित शर्मा (106)
- त्रिवेन्द्रम - ईशान किशन (103)
- रांची - शाई होप (102*)
- ईडन गार्डन्स - फिन एलन (100*)
- नोएडा - नजीब तारकई (90)
- न्यू चंडीगढ़ - डी कॉक (90)
- नागपुर - अभिषेक शर्मा (84)
- मोहाली - विराट कोहली (82*)
- रायपुर - सूर्यकुमार यादव (82*)
- कटक - हेनरिक क्लासेन (81)
- ब्रेबोर्न - रिकी पोंटिंग (76)
- जयपुर - मार्टिन गुप्टिल (70)
- पुणे - अक्षर पटेल (65)
- कानपुर - इयोन मोर्गन (51)
- ग्वालियर- हार्दिक पंड्या (39*)
यह भी पढ़ें | मयंक यादव की गेंदबाजी में मिसाइल स्पीड देख गदगद गौतम गंभीर, गेंदबाज को संदेश, बोले- 150 KM/H की रफ्तार से ..
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 ईशान, अय्यर नंबर-4 पर तय, तीसरे टी20 से दुबे बाहर, वैभव को नहीं मिलेगी जगह?
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- उम्र मत देखिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं