Nitish Reddy; PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया है. हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा नितीश रेड्डी (64) रन बनाया. यह आंध्र के 20 वर्षीय बल्लेबाज नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy Half Century vs PBKS) के लिए कुछ बड़ा करने का समय था. आईपीएल 2024 के खेल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के संकट में होने पर, रेड्डी ने उस समय कदम बढ़ाया जब एक शानदार अर्धशतक बनाना सबसे ज्यादा मायने रखता था.
A special counter attacking innings from Nitish Kumar Reddy 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024
He is leading #SRH's fightback with some glorious shots 👌
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia💻📱#TATAIPL | #PBKSvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/6SFysFcqKz
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन हैं नितीश रेड्डी?
रेड्डी एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और उन्हें SRH ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में चुना था. घरेलू क्रिकेट में वह आंध्र के लिए खेलते हैं और पहले ही आंध्र के लिए 17 प्रथम श्रेणी मैच और 22 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं. पीबीकेएस के खिलाफ मैच आईपीएल में उनका दूसरा मैच था और उन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन (4sx4, 6sx5) बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन पर नाबाद रहने के बाद यह आईपीएल में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतिश रेड्डी (37 गेंद, चार चौके, पांच छक्के) की मदद से नौ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. पंजाब किंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन शशांक सिंह (25 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और आशुतोष शर्मा (15 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के जज्बे की दाद देनी होगी जो अंत में अपनी लप्पेबाजी से टीम को लक्ष्य के करीब ले गये लेकिन जीत नहीं दिला सके.
इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 27 गेंद में नाबाद 66 रन की साझेदारी निभायी, पर टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी. अंतिम ओवर में जयदेव उनादकट पर शशांक और आशुतोष ने मिलकर तीन छक्कों से 26 रन जुटाये. सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच के दौरान तीन कैच छोड़े, पर करीबी मैच में जीत से उसके अब छह अंक हो गये हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं