विज्ञापन

अवनीत कौर के बाद कौन है यह अफ्रीकन मॉडल? जिसकी बोल्ड तस्वीर को लाइक कर सुर्खियों में आए विराट कोहली

मौजूदा समय में लिजलाज जर्मनी में रहती हैं. हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम बायो पर बताया है कि वह दक्षिण अफ्रीकी और जर्मन हैं. पेशे से वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मशहूर एक वीलॉगर हैं. यहीं नहीं वह फूडी और सिंगर भी हैं. लिजलाज ने साइक्लॉजी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

अवनीत कौर के बाद कौन है यह अफ्रीकन मॉडल? जिसकी बोल्ड तस्वीर को लाइक कर सुर्खियों में आए विराट कोहली
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर की तस्वीर को कथित तौर पर 'लाइक' किया

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनके बारे में खूब चर्चा चल रही है. कथित तौर पर उन्होंने एक बार फिर से अन्य इन्फ्लुएंसर के पोस्ट को लाइक कर दिया है. जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं. पिछले साल अनजाने में भारतीय मॉडल और इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर की तस्वीर को लाइक कर देने वाले 'किंग' कोहली इन्फ्लुएंसर और मॉडल लिजलाज के एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. मजेदार बात जो है. वह यह है कि लिजलाज विराट कोहली की जबरा फैन भी हैं. वह खुद को उनकी डिवोटेड फैन मानती हैं. इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर लिजलाज हैं कौन? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: © इंस्टाग्राम | एएफपी

कौन हैं लिजलाज? 

मौजूदा समय में लिजलाज जर्मनी में रहती हैं. हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम बायो पर बताया है कि वह दक्षिण अफ्रीकी और जर्मन हैं. पेशे से वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मशहूर एक वीलॉगर हैं. यहीं नहीं वह फूडी और सिंगर भी हैं. लिजलाज ने साइक्लॉजी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Latest and Breaking News on NDTV

घूमने का शौक रखती हैं लिजलाज

लिजलाज जो कि अपने चाहने वालों के बीच जेनिफर नाम से भी लोकप्रिय हैं. उन्हें पूरी दुनिया घूमने का शौक हैं. वह दुनिया भर में जाकर वहां के कल्चर, फूड और पर्यटक स्थलों का लुत्फ उठाती हैं और अपना अनुभव वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच साझा करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इंस्टाग्राम पर लिजलाज के हैं 439K फॉलोअर्स 

उम्मीद जताई जा रही है कि कोहली की तरफ से उनकी तस्वीर को लाइक करने के बाद जल्द ही उनके चाहने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके 439K फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें- धोनी, रोहित, कोहली से नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी से कप्तानी का गुर सीखना चाहते हैं 'सरपंच'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com