विज्ञापन

रिचर्ड्स बैटर, एम्ब्रोस बॉलर, गिलक्रिस्ट विकेटकीपर, विराट कोहली को खास जगह, वसीम अकरम के 5 फेवरेट क्रिकेटर

वसीम अकरम ने अपने पसंदीदा बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और ऑलराउंडर का चुनाव किया है. उनकी खास फाइव में विवियन रिचर्ड्स, कर्टली एम्ब्रोस, एडम गिलक्रिस्ट, इमरान खान और वाइल्ड कार्ड के रूप में विराट कोहली को जगह मिली है.

रिचर्ड्स बैटर, एम्ब्रोस बॉलर, गिलक्रिस्ट विकेटकीपर, विराट कोहली को खास जगह, वसीम अकरम के 5 फेवरेट क्रिकेटर
वसीम अकरम और विराट कोहली

वसीम अकरम ने दुनिया के उन पांच क्रिकेटरों का चुनाव किया है. जो अपने-अपने क्षेत्र में उस्ताद हैं. पाक दिग्गज से जब पूछा गया कि उनके फेवरेट बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और ऑलराउंडर कौन हैं? तो इस सवाल का उन्होंने काफी खूबसूरती के साथ जवाब दिया. इसके अलावा उनसे एक वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी को भी चुनने के लिए कहा गया था. 

अकरम ने अपने फेवरेट बल्लेबाज के तौर पर विवियन रिचर्ड्स का चुनाव किया है. रिचर्ड्स की गिनती उनके जवाने में विस्फोटक बल्लेबाजों में होती थी. उन्होंने वेस्टइंडीज की तरफ से 1974 से 1991 के बीच अपनी टीम की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल 308 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह 349 पारियों में 48.75 की औसत से 15261 रन बनाने में कामयाब रहे. 

पाक दिग्गज ने अपने फेवरेट गेंदबाज के तौर पर कर्टली एम्ब्रोस को चुना है. जो वेस्टइंडीज की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 274 मुकाबले खेलने में कामायाब रहे. यहां उन्हें 354 पारियों में 22.11 की औसत से 630 सफलता हाथ लगी. 

वसीम अकरम के फेवरेट विकेटकीपर खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट हैं. वहीं ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने इमरान खान का चुनाव किया है. गिलक्रिस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. 

इमरान खान की अगुवाई में पाक टीम ने पहली बार साल 1992 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. पाक दिग्गज बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रूख मोड़ने में माहिर थे. 

वाइल्ड कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अकरम ने विराट कोहली को चुना है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं. कोहली के बल्ले से 28601 रन निकले हैं. उनसे आगे केवल सचिन हैं. जिन्होंने 34357 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- अनवर-गांगुली ओपनर, नंबर 3 पर द्रविड़ नहीं, जो कभी नहीं जीत पाए वर्ल्ड कप, इंजमाम-उल-हक ने चुनी ऑल टाइम 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Wasim Akram, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com