- भारत और साथउ अफ्रीका आमने सामने
- विराट कोहली ब्रेक पर चल रहे हैं
- पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ले रहे हैं छुट्टियों का आनंद
भारतीय टीम रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) कटक में दूसरे टी20 मुकाबले में खेलने उतर रही है तो वहीं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय ब्रेक पर हैं और छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. अब वे भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच में ही भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे किसी बीच पर अकेले बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट कोहली के इस फोटो को शेयर करते ही पहले एक घंटे में 15 लाख लोगों ने इसे लाइक किया था. विराट को लेकर भारत में अलग ही दीवानगी है. सोशल मीडिया पर विराट कोहली काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के पास भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं. दुनिया में विराट कोहली पांचवें सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले खिलाड़ी हैं. इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी बीच की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिस पर उन्होंने कैप्शन दिया था कि जब आप अपने फोटो खुद ही क्लिक करें तो. मीडिया की खबरों की मानें तो आजकल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों मालडीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें- उमरान मलिक को मिला एक और पूर्व भारतीय दिग्गज का साथ, बोले-आईपीएल के प्रदर्शन के बाद वह हकदार है
हालांकि विराट कोहली ने इस फोटो से साथ कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन लोगों ने फोटो को देखकर जबरदस्त कॉमेंट किए हैं. विराट कोहली के अभी हाल ही में 200 मिलियन फॉलोअर्स हुए थे. ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय थे और इससे पहले पहली बार 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड भी विराट के ही नाम हैं. आपको बता दें कि इस जारी टी20 सीरीज में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी शामिल है. भारतीय टीम इस सीरीज के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां पर भारत को एक बचा हुआ टेस्ट मैच खेलना है जिसके बाद ही सीरीज का फैसला होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं