- भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने
- दूसरा टी20 मुकाबला कटक में खेला जा रहा है
- उमरान मलिक को नहीं मिली थी पहले मुकाबले में जगह
उमरान मलिक की गति और उनके शानदार प्रदर्शन ने पिछले कुछ महीनों में उनको भारत का तेज गेंदबाजी का स्टार बना दिया है. 22 वर्षीय तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में न केवल सबसे तेज गेंदबाजों में से एक था, बल्कि वह 14 मैचों में 22 विकेट के साथ चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में भी अपना नाम स्थापित किया.

यह पढ़ें-कटक में टूट सकता है धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्विंटन डी कॉक बस एक कदम दूर
सनराइजर्स हैदराबाद के अच्छे प्रदर्शन ने उमरान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दिलाई. जम्मू-कश्मीर का रहने वाला यह तेज गेंदबाज भारत के पहले टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं था. भारत की वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे दिलीप वेंगसरकर ने खलीज टाइम्स को बताया कि उमरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में "खेलने के योग्य" हैं, खासकर जब टीम घर पर खेल रही हो. उन्होंने कहा, "खेल पर हर किसी का नजरिया अलग होता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह आईपीएल में उस तरह की गति और सटीकता दिखाने के बाद खेलने का हकदार है. साथ ही जब आप घर पर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) खेल रहे हों, तो उसके जैसे किसी को परखने का यह सही समय है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा पिछले 10 सालों में सबसे बेहतरीन संभावनों में से एक दिखाई दे रहे हैं उमरान मलिक. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा करेगा क्योंकि वह काफी फिट दिखता है और उसके पास तेज गेंदबाज की आक्रामकता है. आगे बाले कि मुझे लगता है कि उसे लंबे समय तक भारत के लिए खेलने में सक्षम होना चाहिए. इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भी हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दे सकता था, और इसके बजाय उमरान को खेला जाता, जिससे युवा खिलाड़ी को कुछ बहुत ही आवश्यक अनुभव मिलता. "मुझे लगता है कि उन्हें उसे खेलना चाहिए क्योंकि इससे उसे एक्सपोजर मिलेगा.
सलमान बट ने अपने यू ट्यूब पर कहा मुझे नहीं पता कि वे उसे क्यों रोक रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है. उनकी गुणवत्ता के बारे में कोई संदेह नहीं है. उन्हें अन्य खिलाड़ियों की तरह आराम दिया जा सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं