
- वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में मेडन विकेट लेकर सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया है.
- उन्होंने अपने मेडन ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख को कैच आउट कराकर यह खास उपलब्धि हासिल की.
- वैभव ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत की दूसरी पारी में 44 गेंदों पर 56 रन बनाकर अर्धशतक जड़ा.
Vaibhav Suryavanshi record in Youth Test cricket: बल्ले से तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) यूथ क्रिकेट में धमाका कर ही रहे लेकिन अब उन्होंने गेंदबाजी से भी कमाल कर दिया है. इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ (England U19 vs India U19) अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच (IND U-19 vs ENG U-19 1st Test) में वैभव ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच के दूसरे दिन वैभव ने इंग्लैंड की पारी के 45वें ओवर में गेंदबाजी की और अपने ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख को कैच आउट करा दिया. ऐसा कर वैभव ने यूथ टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव मेडन यूथ टेस्ट में विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. (INDU19 vs ENGU19 1st Youth Test: Vaibhav Suryavanshi)

ऐसा कर उन्होंने मनीषी (Manishi) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मनीषी ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ टेस्ट में 5/58 और 2/30 के आंकड़े दर्ज किए थे और इस दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था. वैसे, यूथ मेडन टेस्ट में सबसे कम उम्र में विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के महमूद मलिक के नाम है. जिन्होंने 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच के दौरान 13 साल 241 दिन की उम्र में अपना पहला विकेट यूथ टेस्ट मैच में हासिल किया था. (IND U-19 vs ENG U-19 1st Test)
मेडन यूथ टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (Youngest to take maiden Youth Test wicket)
खिलाड़ी | टीम | उम्र | विरोधी टीम | वेन्यू | साल |
महमूद मलिक | पाकिस्तान | 13 साल 241 दिन | न्यूजीलैंड | फैसलाबाद | 1994 |
हिदायतुल्ला खान | पाकिस्तान | 13 साल 251 दिन | श्रीलंका | कोलंबो | 2003 |
वैभव सूर्यवंशी | भारत | 14 साल 107 दिन | इंग्लैंड | बेकेनहम | 2025 |
निहदुज्जमां | बांग्लादेश | 14 साल 139 दिन | श्रीलंका | सिलहट | 2013 |
अरिफुल हक | बांग्लादेश | 14 साल 231 दिन | श्रीलंका | कोलंबो | 2007 |
हसन रजा | पाकिस्तान | 14 साल और 283 दिन | इंग्लैंड | शेखुपुरा | 1996 |
हसन रजा | पाकिस्तान | 14 साल 283 दिन | इंग्लैंड | शेखुपुरा | 1996 |
अहमद शहजाद | पाकिस्तान | 14 साल 294 दिन | भारत | पेशावर | 2006 |
शोएब मलिक | पाकिस्तान | 14 साल 311 दिन | इंग्लैंड | फैसलाबाद | 1996 |
वहीं, यूथ टेस्ट मैच की बात की जाए तो भारतीय अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय अंडर 19 टीम ने पहले खेलते हुए 540 रन बनाए जिसमें आयुष म्हात्रे ने शानदार 115 गेंद पर 102 रन की पारी खेली, वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 90 रन की पारी खेली, राहुल कुमार (85) और आरएस अम्बरीश (70) रन की पारी खेली. वहीं, वैभव सू्रवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 13 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, इंग्लैंड की अंडर 19 टीम 439 रन बनाकर आउट हो गई.वैभव ने दो विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 128 रन बना लिए थे. भारत की अंडर 19 टीम के पास अबतक कुल 229 रन की लाीड है.

बल्ले से वैभव की अर्धशतकीय पारी
भारत की दूसरी पारी के दौरान वैभव ने बल्ले से भी तहलका मचाया और अर्धशतकीय पारी खेली .सूर्यवंशी ने 44 गेंद पर 56 रन बनाए जिसमें उनके नाम 9 चौके और एक छक्के दर्ज हुए. वैभव के अलावा कप्तान Ayush Mhatre 32 रन बनाकर आउट हुए. स्टंप के समय विहान मल्होत्रा 34 रन बनाकर नाबाद थे. उनके साथ क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू बिना खाता खोले नाबाद लौटे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं