- भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने
- दूसरा टी20 कटक में खेला जाएगा
- डी कॉक की नजरें धोनी के पुराने रिकॉर्ड पर
कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को जब दोनों टीमें भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) आमने-सामने होंगी तो दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी. श्रृंखला के पहले गेम में, प्रोटियाज ने मेजबान टीम भारत को सात विकेट से हरा दिया था क्योंकि उसने 212 रनों का पीछा करते हुए सात विकेट और पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. इस दूसरे मैच में अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 50 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बनने की कगार पर हैं.
यह पढ़ें- IPL Media Rights: पहले ही दिन प्रति मैच बोली 100 करोड़ के पार पहुंची, पिछली बार से दोगुनी रकम
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्विंटन डी कॉक टी 20 आई में 50 कैच दर्ज करने से सिर्फ एक कैच दूर हैं, और अगर वह उपलब्धि हासिल करने में सफल हो जाते हैं, तो वह एमएस धोनी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज भी सभी खेलों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में सबसे छोटे प्रारूप में 300 छक्के दर्ज करने से सिर्फ दो कदम दूर हैं.

यह भी पढ़ें- DK ने इस टेनिस स्टार के साथ लंच करने को बताया अपनी पहली पसंद, देखिए मजेदार video
पहले मैच की बात करें तो ईशान किशन की 76 रनों की पारी के चलते भारत 20 ओवरों में 211 रन बनाने में कामयाब रही थी लेकिन अफ्रीका ने 5 गेंद शेष रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. रस्सी वैन डेर डूसन और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 131 रन जोड़े थे, और इस जोड़ी ने भारत की रिकॉर्ड लगातार सबसे ज्यादा टी20आई मुकाबले जीतने की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया. अब बाराबती में मैच से पहले ही दर्शकों में उत्साह अपने चरम पर है टिकटों के लिए भी मारामारी चल रही थी. भारतीय टीम की प्रैक्टिस देखने के लिए भी दर्शकों से मैदान भरा हुआ दिखाई दे रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं