विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

त्रिकोणीय सीरीज : करुण नायर का अर्धशतक, इंडिया 'ए' ने अफगानिस्तान 'ए' को आसानी से हराया

गेंदबाजों और बल्‍लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया 'ए' ने त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्‍तान 'ए' को आसानी से सात विकेट से शिकस्‍त दी.

त्रिकोणीय सीरीज :  करुण नायर का अर्धशतक, इंडिया 'ए' ने अफगानिस्तान 'ए' को आसानी से हराया
करुण नायर ने मैच में 57 रनों की पारी खेली (फाइल फोटो)
  • अफगानिस्‍तान 'ए' की टीम 149 रन बनाकर आउट हुई
  • भारतीय टीम ने लक्ष्‍य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया
  • करुण नायर ने 57 और मनीष पांडे ने नाबाद 41 रन बनाए
प्रिटोरिया: गेंदबाजों और बल्‍लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत  इंडिया 'ए' ने त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्‍तान  'ए' को आसानी से सात विकेट से शिकस्‍त दी. शानदार गेंदबाजी के बाद करुण नायर (57) के अर्धशतक ने इंडिया 'ए'  को अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान 'ए' पर जीत दिलाई. भारत ने अफगानिस्तान 'ए' को 149 रनों पर ही ढेर कर दिया और फिर इस आसान से लक्ष्य को 30.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उसके गेंदबाजों ने सही ठहराया. अफगानिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके. उसकी तरफ से सैफुद्दीन अशरफ ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन बनाए. उनके अलावा रहमत शाह ने 35, नजीबुल्लाह जादरान ने 30 और सलामी बल्लेबाज जावेद अहमदी ने 25 रन बनाए.

यह भी पढ़ें
त्रिकोणीय सीरीज : चहल और पटेल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत 'ए' हारा

भारत की तरफ से अक्षर पटेल और विजय शंकर ने तीन-तीन विकेट लिए. युजवेंद्र चहल को दो सफलता हाथ लगीं. वहीं शर्दुल ठाकुर और सिद्धार्थ कौल को एक-एक विकेट मिला. आसान से लक्ष्य को हासिल करने में इंडिया 'ए' को कोई दिक्कत नहीं हुई. श्रेयस अय्यर (20) और नायर ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े. अय्यर के बाद आए संजू सैमसन 10 रन ही बना सके.

यह भी पढ़ें
भारत 'ए' के लिए चुने गए क्रुणाल पांड्या के इस सपने में भाई हार्दिक भी हैं शामिल


इसके बाद कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 41) ने नायर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. 83 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके मारने वाले नायर 121 के कुल स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद ऋषभ पंत (नाबाद 17) ने पांडे के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई.
लेखक के बारे में
img
एजेंसियां
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karun Nair, India A, Afghanistan A, Win
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com