- ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो रफ्तार और स्विंग के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्होंने कीवी गेंदबाजी की परंपरा को आगे बढ़ाया.
- 2009 में पीठ की चोट के कारण दो साल दूर रहने के बाद बोल्ट ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और तीनों फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी बने.
- बोल्ट ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में नौ मैचों में 22 विकेट लिए और वनडे वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज बने.
Trent Boult: ट्रेंट बोल्ट को क्रिकेट जगत में बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है जिसके पास रफ्तार के साथ-साथ स्विंग भी है. बोल्ट ने कीवी टीम में रिचर्ड हेडली, शेन बॉन्ड जैसे गेंदबाजों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया. हालांकि उनका स्टाइल अलग रहा. बोल्ट ने टिम साउदी के साथ लंबे समय तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बॉलिंग अटैक की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया. 22 जुलाई 1989 को रोटोरुआ में जन्मे बोल्ट महज 17 साल की उम्र में देश में सेकेंडरी स्कूल के सबसे तेज गेंदबाज थे. अगले ही साल उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से खेलने का मौका मिल गया. हालांकि, साल 2009 में ट्रेंट बोल्ट को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते उन्हें दो साल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा.
इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर फोकस किया और साल 2011 में उन्हें सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला. बोल्ट ने साल 2012 में वनडे, जबकि साल 2013 में टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया. बोल्ट की 140 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की गति और मारक स्विंग ने बल्लेबाजों में दहशत पैदा कर दी. वह तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के अहम खिलाड़ी बन चुके थे. बोल्ट ने समय के साथ रेड के साथ-साथ सफेद गेंद क्रिकेट में भी अपनी स्विंग गेंदबाजी की कला को स्थापित किया.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
वनडे वर्ल्ड कप-2015 में ट्रेंट बोल्ट के नाम नौ मुकाबलों में 22 विकेट रहे. वह सर्वाधिक विकेट लेने वालों में मिचेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर थे. इसी वर्ल्ड कप उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला एक विकेट से जीता था. वनडे वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आसानी से टूट नहीं सकता. बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप में 50 विकेट हासिल करने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं.
दुनिया की विभिन्न क्रिकेट लीग में भी छाने वाले ट्रेंट बोल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को देखें, तो उन्होंने 78 टेस्ट मुकाबलों में 27.49 की औसत के साथ 317 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 114 वनडे मुकाबलों में बोल्ट ने 24.38 की औसत के साथ 211 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की ओर से 61 टी20 मुकाबले खेलते हुए बोल्ट ने 21.43 की औसत के साथ 83 शिकार किए हैं.
ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल करियर को देखें, तो उन्होंने साल 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस लीग में डेब्यू किया. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दो सीजन खेले, जिसके बाद साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, इस सीजन वह सिर्फ छह ही मुकाबले खेल सके.
आईपीएल-2018 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेंट बोल्ट को अपने साथ जोड़ा, जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 18 विकेट झटके. सीजन 2019 में टीम ने उन्हें रिटेन किया, लेकिन इस बार बोल्ट सिर्फ पांच ही मैच खेल सके. साल 2020 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद बोल्ट का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 25 विकेट अपने नाम किए और मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब से भी नवाजा गया था. ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल करियर में कुल 120 मुकाबले खेले हैं, जिसमें बाएं हाथ का यह गेंदबाज 143 विकेट अपने नाम कर चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं