विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज, सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत पहले ही सीरीज के में 2-0 से आगे है.

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज, सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम (फाइल फोटो)
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज इंदौर में खेला जाएगा तीसरा वनडे
  • भारत के पास सीरीज जीतने का मौका
  • आज का मैच जीतने के साथ वनडे में नंबर वन बनेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत पहले ही सीरीज के में 2-0 से आगे है. भारतीय टीम ने अगर तीसरा वनडे मैच भी जीत लिया तो सारीज भी जीत जाएगी, लेकिन भारतीय टीम के लिए यह इतना आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पलटवार के लिए जानी जाती है. हालांकि, इस सीरीज में अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता के अनुरुप प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन वो वापसी कर सकते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है. भारत अगर आज का मैच जीतता है तो वह सीरीज जीतने के साथ-साथ वनडे में पहले पायदान पर काबिज हो जाएगा. अभी भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के 119 अंक है, लेकिन दशमलव गणना के हिसाब से साउथ अफ्रीका की टीम आगे है. मैच जीतते ही भारत के 120 अंक हो जाएंगे और वह नंबर एक की कुर्सी पर बैठ जाएगी, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के हार मिलती है तो उसके 118 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर ही रहेगी.

यह भी पढ़ें: जो कमाल कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए क्या वो विराट कोहली कर पाएंगे?

भारतीय टीम में इस समय तेज और स्पिन गेंदबाजी का बेजोड़ संगम नजर आ रहा है. टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार और बुमराह तेज गेंदबाजी से शानदार शुरुआत दिला रहे हैं तो बीच को ओवरों में चहल और कुलदीप यादव की गेंदबाजी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक पढने में नाकाम रही है. हार्दिक पांड्या भी टीम में अपनी भूमिका को अच्छे से निभा रहे हैं, वो गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत ने चेन्नई में वर्षा प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 26 रनों से हराया था. वहीं, कोलकाता में हुए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर छोटे स्कोर का बचाव किया और 50 रनों से कंगारुओं को मात दी.

VIDEO: हर भूमिका में फिट हैं महेंद्र सिंह धोनी
आज होने वाले मुकाबले में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज मैच में बारिश विलेन का रोल अदा कर सकती है. अगर मौसम पर गौर नहीं किया जाए तो परिस्थितयां भारत के अनुकूल बनी हुई हैं, क्योंकि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने आज तक ना कोई टॉस गंवाया है और ना ही कोई मैच. भारतीय टीम जब भी विषम परिस्थितयों में घिरी होती है तो यह मैदान उसके लिए संजीवनी का काम करता है. अब देखना है कि भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करती है या ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करेगी.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Third ODI, Indian And Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com