Animal Movie: बॉलीवुड( Bollywood) की एक्शन थ्रिलर मूवी एनिमल (Animal) की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारत ही नहीं, देश के बाहर भी तहलका मचा रही है. अब इसने एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. सोशल मीडिया पर एनिमल द फिल्म ने यह जानकारी साझा की है कि एनिमल मूवी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. इससे पहले यह पोजीशन शाहरुख खान की फिल्म पठान के नाम थी.
कितनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों के भीतर ऑस्ट्रेलिया में लगभग AUD 4,750,000 और कनाडा में लगभग CAD 6,135,000 की कमाई की. बता दें कि सिनेमाघर में इस फिल्म को आए 18 दिन हो चुके हैं और अभी भी बड़ी संख्या में लोग इस मूवी को देखने सिनेमाघर पहुंच रहे हैं. रणबीर कपूर और बॉबी देओल की यह फिल्म 1 दिसंबर को फिल्म ‘सैम बहादुर' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दक्षिण की भाषाओं में भी हुई रिलीज
रणबीर और बॉबी की यह फिल्म हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है. तमिल भाषा में मूवी का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन हिंदी और तेलुगु में फिल्म ने जमकर कमाई की. बता दें कि रविवार यानी 17वें दिन फिल्म की कमाई 13.5 करोड़ के आसपास रही और सोमवार को भी यह अच्छी चली. कहा जा रहा है कि अब तक यह हिन्दी भाषा में 469.79 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
कब तक है सिनेमा घरों में
सिनेमा घरों में और कमाई करने के लिए एनिमल मूवी के पास बस 3 दिन बाकी हैं. साल के खत्म होने के साथ ही शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है. ये फिल्में 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं