- पोलार्ड ने लपका गजब का कैच
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- कैच लेने के बाद मनाया ऐसा जश्न, लोगों ने की खूब तारीफ
भले ही पोलार्ड (Kieron Pollard) का आईपीएल (IPL 2022) के इस सीजन में परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा लेकिन टी-20 ब्लास्ट (Vitality T20 Blast) में यह ऑलराउंडर जबरदस्त अंदाज में खेल दिखाकर महफिल लूट रहा है. दरअसल अब उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक ऐसा कैच लिया है जिसे देखकर पूरा क्रिकेट वर्ल्ड हैरान है. हुआ ये कि 2 जून को सरे और हैम्पशायर (SUR vs HAM) के बीच मैच के दौरान पोलार्ड ने हैम्पशायर के ओपनर निक गुबिन्स (Nick Gubbins) का कैच गजब अंदाज में लपक लिया. इसके बाद पोलार्ड ने जिस अंदाज में जश्न मनाया है उसे देखकर यह समझा जा सकता है कि वो आलोचकों को क्या जवाब देना चाह रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच की बात करें तो Hampshire की पारी की पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर गुबिन्स गेंदबाज रीस टोपली की गेंद को अच्छी तरह से समझ नहीं पाए जिससे वो गेंद को उस दिशा में नहीं खेल पाए जिस दिशा में खेलना चाह रहे थे. गेंद उनके बल्ले से लगकर उलटी दिशा में गई, जहां शार्टमिडऑफ पर पोलार्ड खड़े थे.
ऐसे में 35 साल के Kieron Pollard ने हवा में छलांग लगाकर एक कमाल का मुश्किल कैच लपक लिया. कैच लेने के बाद पोलार्ड की खुशी का ठिकाना न रहा. पोलार्ड ने फिर होंठ पर उंगली रखकर इस कैच का जश्न मनाया. साथी खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर के कमाल का कैच को देखकर हैरानी से देखते रहे और जश्न मनाते नजर आए.
What a catch from @KieronPollard55
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 2, 2022
The celebration isn't too bad either #Blast22 pic.twitter.com/NlAB3G0m68
वहीं, इस मैच में सरे की टीम 72 रन से जीत हासिल करने में सफल रहे. Surrey ने पहली पारी में 4 विकेट पर 228 रन बनाए थे जिसके बाद हैम्पशायर की टीम 18.5 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. सरे की ओर से सैम कुरेन (Sam Curran) ने गजब की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं