विज्ञापन

'धोनी होते, तो वह भी ऐसा ही करते', गावस्कर ने अंडर-19 हीरो मोहित उल्वा की माही से की तुलना

हाल ही में अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा के चर्चे पूरे क्रिकेट जगत में हैं. और महान सनी गावस्कर जब कुछ कहेें, तो उसके अलग ही मायने होते हैं

'धोनी होते, तो वह भी ऐसा ही करते', गावस्कर ने अंडर-19 हीरो मोहित उल्वा की माही से की तुलना
गावस्कर ने अंडर-19 के हीरो मोहित उल्वा के बारे में बड़ी बात कही है
source: X

हाल ही में ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाने वाले और दसवें नंबर पर 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाने वाले मोहित उल्वा के चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हैं. शोएब अख्तर, वसीम अकरम सहित तमाम पाकिस्तानी मोहित उल्वा के फैन बन गए हैं, तो अब महान गावस्कर ने भी धोनी की बड़ी तारीफ की है.  गावस्कर ने भारत के अंडर-19 हीरो मोहित उल्वा की एम एस धोनी से की तुलना, 2011 विश्व कप फाइनल  के साथ कर दी.  भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों मानल चौहान और मोहित उल्वा ने आखिरी आठ ओवरों में 86 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई.

Who is Mohit Ulva: कौन हैं मोहित उल्वा? फाइनल में अकेले पलटी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत

सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, 'उन्होंने (उल्वा) एमएस धोनी की तरह ठंडक (कूलनेस) दिखाई. बिल्कुल आइसमैन की तरह. वह क्रीज पर आए, चौका लगाया और स्थिति को देखा. नॉन-स्ट्राइकर बहुत खुश था. उन्होंने अपना हेलमेट उतारा, उसे नीचे रखा और फिर अपने हाथ उठाए.' मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए उल्वा ने पांच चौके और तीन छक्के जड़े. और जब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन की दरकार थी, तब उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक शानदार चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई. गावस्कर ने उल्वा के इस अंदाज की तुलना 2011 विश्व कप फाइनल में एमएस धोनी के विजयी छक्के से की.

गावस्कर ने आगे कहा, 'अगर एमएस धोनी वहां होते, तो वह भी ऐसा ही करते. आपने देखा होगा कि विश्व कप में छक्का लगाने के बाद एमएस धोनी ने जिस तरह से अपना बल्ला उठाया था. वह लम्हा यादगार है, और यह भी उतना ही यादगार है.' उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी. जब आठवां विकेट गिरा तब स्कोर 252 रन था. जीत के लिए 80 से ज्यादा रन चाहिए थे. फिर भी उन्होंने अपने लक्ष्य को सामने रखा और मुकाबला जीत लिया.' 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, अंडर-19 एशिया कप फाइनल में 252/8 के स्कोर पर भारत की हार लगभग तय लग रही थी. हालांकि, मानल चौहान और मोहित उल्वा ने हार के जबड़े से जीत छीन ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohit Ulva, Sunil Gavaskar, Mahendra Singh Dhoni, India U19, Pakistan U19, Pakistan Under-19 Vs India Under-19 11/14/2026 Pkuinu11142026275565, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com