विज्ञापन

हार्दिक पंड्या की वापसी पर शुभमन गिल ने रखी शर्त, पहले खेलना होगा घरेलू क्रिकेट

Shubman Gill Statement: शुभमन गिल ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी कैसे होगी, इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

हार्दिक पंड्या की वापसी पर शुभमन गिल ने रखी शर्त, पहले खेलना होगा घरेलू क्रिकेट
हार्दिक पंड्या की वापसी टीम इंडिया में कैसे होगी, कप्तान शुभमन गिल ने बताया
NDTV

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. भारतीय टीम जल्द हार्दिक की वापसी चाहती है, लेकिन वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट में उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है. हार्दिक इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया निश्चित रूप से सीरीज में उनकी कमी महसूस करेगी.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगले विश्व कप के लिए टीम हार्दिक की वापसी का इंतजार कर रही है. वह एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं.दुनिया में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास हार्दिक जैसी क्षमता है.  एक गेंदबाज के तौर पर, आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं."

गिल ने कहा, "हमारी कई बार बात हुई है. वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं. आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे. वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे.उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे."

भारतीय कप्तान गिल के बयान से स्पष्ट है कि टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा और अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. बता दें कि हार्दिक पंड्या इंजरी आखिरी बार 24 मई 2026 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखे थे। इंजरी से रिकवरी के लिए फिलहाल वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में है. भारतीय टीम में वापसी के लिए हार्दिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं. देखना होगा कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए सीओई द्वारा फिट घोषित किए जाते हैं या नहीं. इंजरी की वजह हार्दिक ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी सीरीज में खेलने का मौका गंवाया है. 

यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाई दरियादिली, फैंस से मिले और दिए ऑटोग्राफ, Video

यह भी पढ़ें | IND vs NZ ODI: एक के बाद एक झटके, 7 खिलाड़ी बाहर, न्यूजीलैंड की मुसीबतें नहीं हो रहीं कम

यह भी पढ़ें | 50 करोड़ पीवी सिंधु की पिछले साल की कमाई, 12 स्टार्ट-अप, कंपनियों में निवेश, जानें कितनी है करंट वैल्यू

(IANS के रिपोर्ट के अनुसार)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, New Zealand Vs India 2026/27, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com