- शोएब अख्तर ने कहा अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में खेलते तो क्या होता
- बाबर आजम के लिए कहा कि वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा होते
- शाहीन शाह अफरीदी के लिए लिया दिल्ली का नाम
वैसे तो पाकिस्तान के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नहीं खेलते लेकिन रावलपिंडी एक्प्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम लेते हुए बताया कि अगर वे आईपीएल में खेलते तो उनकी नजर में वे किस टीम में होते. बता दें शोएब अख्तर वैसे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं.
यह पढ़ें- "हार्दिक पंड्या का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है"
शोएब मलिक
एक स्पोर्ट्स यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शोएब मलिक अगर आईपीएल का हिस्सा होते तो जरूर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होते क्योंकि उनको नई नई टीमों में खेलने का शौक है और लखनऊ की टीम उन पर काफी पैसे लगाती, वे मिडिल ऑर्डर के बड़े अच्छे बल्लेबाज हैं और बॉलिंग भी करते हैं तो उन्हें लगता है कि शोएब मलिक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होते.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजहर अली
इसके बाद नाम आया अजहर अली का, पहले तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या आप अजहर अली को सिलेक्ट करोगे फिर बताया कि उनको राजस्थान रॉयल्स खरीदती अगर वे आईपीएल में खेलते तो क्योंकि उनको कम पैसों में अच्छे प्लेयर खरीदते हैं उनको एक ओपनर की तरह डेवलेप किया जाता.
यह भी पढ़ें- गुजरात से मिली हार के बाद जोस बटलर बोले- कई बार आपको अहंकार भूलकर खेलना होता है..'
आसिफ अली
तीसरे नंबर पर नाम आया आसिफ अली का तो उन्होंने कहा कि वे होते तो कोलकाता नाइट राइडर्स में होते आंद्रे रसेल के साथ व वे बल्लेबाजी करते क्योंकि उनको भी लंबे लंबे छक्के मारने का शौक है. कोलकाता उनको जरूर पसंद करती क्योंकि वे बॉलिंग भी अच्छी कर लेते हैं तो वे अगर आईपीएल में होते तो जरूर केकेआर में होते.
मोहम्मद रिजवान
उन्होंने कहा कि मोहम्मद रिजवान अगर होते तो वे जरूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा क्योंकि विराट कोहली उन्हें पसंद करते हैं वे फुर्तिले हैं, शॉर्प हैं एक टीम मैन हैं जैसे खुद विराट कोहली हैं एबीडिविलियर्स हैं रिजवान भी उसी तरह एक टीम मैन हैं. आरसीबी उनको एक ओपनर की तरह इस्तेमाल करते तो शायद रिजवान अगर आईपीएल खेलते तो वे आरसीबी के लिए खेलते.
बाबर आजम
बाबर आजम के नाम पर उन्होंने कहा कि अगर वे आईपीएल में होते जरूर मुंबई इंडियंस में होते, मुंबई इंडियंस उनको काफी पैसों में खरीदती और वे आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों में होते.
शाहीन शाह अफरीदी
उन्होंने कहा शाहीन शाह अफरीदी दिल्ली की टीम में होते, वहां उनको बहुत प्यार मिलता क्योंकि उनके पास पेस है तेज गेंदबाजी करते हैं. मारते हैं बल्लेबाजों का डराते हैं तो शोएब अख्तर ने कहा उनको लगता है कि शाहीन अफरीदी होते तो जरूर वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं