विज्ञापन
This Article is From May 26, 2020

सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद को देखकर शिखर धवन बोले- आपको सलाम करता हूं तो एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

सोनू सूद (Sonu Sood) को लेकर क्रिकेटर शिखर धवन (Shijhar Dhawan) ने ट्वीट किया है और इस पर सोनू सूद ने रिप्लाई भी किया है.

सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद को देखकर शिखर धवन बोले- आपको सलाम करता हूं तो एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
सोनू सूद (Sonu Sood) को लेकर क्रिकेटर शिखर धवन (Shijhar Dhawan) ने ट्वीट किया
  • एक्टर सोनू सूद मजदूरों को घर पहुंचा रहे हैं
  • सोनू सूद बोले- जब तक मजदूर घर नहीं पहुंच जाते आराम से नहीं बैठूंगा
  • शिखर धवन ने ट्वीट कर सोनू सूद को किया सलाम

एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन (LockDown) के दौरान संकट में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का काम कर रहे हैं. सोनू सूद इन दिनों मसीहा बनकर हर गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं जो लॉकडाउन में फंस गए हैं और अपने घर नहीं जा पा रहे हैं. सोनू के इस काम को देखकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा तो वहीं क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhr Dhawan) ने भी अपना रिएक्शन ट्वीट के माध्यम से शेयर किया है. धवन ने ट्वीट में सोनू सूद को सलाम किया और लिखा कि फंसे हुए मजदूरों को उनके घर पर पहुंचाने के लिए आपकी इस कोशिश को मेरा सलाम है. धवन के इस ट्वीट के बाद खुद अभिनेता सोनू ने रिएक्ट किया और कहा 'आपका बहुत शुक्रिया, सभी जानते हैं कि जब धवन क्रिज पर मौजूद रहते हैं तो हम अपने घर पहुंच जाते हैं यानि मैच जीत जाते हैं. मैं आपसे वादा करता हूं, मैं इस क्रिज पर तबतक मौजूद रहूंगा जब तक प्रवासी मजदूर यह नहीं कह दें कि हम अपने घर पहुंच गए हैं.'

बता दें कि एक्टर सोनू सूद अबतक काफी लोगों को अपने घर पहुंचा चुके हैं. कई लोग ट्वीट करके भी उनके धन्यवाद दे रहे हैं. सूद के इस प्रयास ने हरेक गरीब लोगों का दिल जीत लिया है. सोनू सूद की मदद के लिए भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी एक वीडियो शेयर किया था.

इस समय पूरे देश में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है इसी को देखते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. बता दें कि सोनू सूद फिल्मों में भी काफी व्यस्त हैं. सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग' (Dabangg) के पहले पार्ट में सोनू ने विलेन का किरदार निभाया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी. 

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Virat Kohli, Harbhajan Singh, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com