दूसरे टी-20 मैच में शाई होप ने 45 गेंद पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया. शाई होप भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. होप ने केवल 45 गेंद पर शतक लगाया और 102 रन बनाकर नाबाद रहे, होप की पारी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम दूसरा मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही, सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है. होप ने अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 9 छक्के लगाने में सफल रहे.
भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज शतक
- शाई होप- 45 गेंद (2026, रांची टी-20)
- डेविड मिलर- 46 गेंद (2022, गुवाहाटी टी-20)
- जोश इंग्लिश- 47 गेंद (2023, विशाखापट्टनम टी-20)
- इविन लुईस-- 48 गेंद (2016, लॉडरहिल टी-20)
- रिले रोसौव - 48 गेंद (2022, इंदौर टी-20)
- ग्लेन मैक्सवेल- 50 गेंद (2019, बेंगलुरु टी-20)
होप इसके अलावा वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. जॉनसन चार्ल्स ने वेस्टइंडीज के लिए 39 गेंद पर शतक लगाने का कमाल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था. मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 252 रन 4 विकेट पर बनाकर मैच को जीत लिया. वेस्टइंडीज ने 9 गेंद शेष रहते मैच को जीता, टी-20 इंटरनेशनल में यह किसी भी टीम की ओर से हासिल किया गया यह दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है. इस मामले में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका हैं जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में सेंचुरियन टी-20 में 259 रन बनाकर मैच जीतने में सफलता हासिल की थी.
वहीं, इस मैच में कुल 501 रन बने जो पुरुषों के एक T20Iमैच में बना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2009 में साउथ अफ्रीका और वेस्टंडीज के बीच सेंचुरियन टी-20 में कुल 517 रन बने थे.
पुरुषों के एक T20Iमैच में सबसे ज्यादा रन
- 517 - साउथ अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़, सेंचुरियन, 2009
- 501 - भारत बनाम वेस्ट इंडीज़, रांची, 2026
- 499 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई WC, T20 WC 2026 सेमीफ़ाइनल
- 496 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
- 489 - वेस्ट इंडीज़ बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
यह भी पढ़ें | रांची में हार गई भारतीय टीम, फिर भी खुश क्यों हैं श्रेयस अय्यर? वजह बने ये दो खिलाड़ी
यह भी पढ़ें | 'बेस्ट टी20 खिलाड़ी बनना चाहता हूं', भारत के खिलाफ धमाके के बाद गरजे रदरफोर्ड, जानें क्या कुछ कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं