Vaibhav Sooryavanshi: आरसीबी को राजस्थान ने 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की हार का सबसे बड़ा विलेन राजस्थान के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने जिन्होंने 26 गेंद पर 78 रन की तूफानी पारी खेली, वैभव ने अकेले दम पर आरसीबी को मैच से बाहर कर दिया. यही कारण है कि हर तरफ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है. यही नहीं, मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी वैभव के पास गए और उन्हें स्पेशल तौर पर शाबासी दी. सोशल मीडिया पर रजत और वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी कैप्टन रजत अलग तरीके से वैभव से मिल रहे हैं. दरअसल, वैभव से मिलने के क्रम में रजत पाटीदार उनका गला पकड़ लते हैं, हालांकि रजत का यह जेस्चर मजाक में होता है. इसलिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इसका बुरा नहीं मानते हैं.
Control Rajat Bhai Control 😭pic.twitter.com/GOTOFW6xZG
— ` (@OxygenKohlii18) April 11, 2026
मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29, और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे, जिसके बाद राजस्थान ने 18 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करके शानदार जीत हासिल की.
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 21 के स्कोर पर लगा.जायसवाल 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मैदान पर सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का तूफान आया. दूसरे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने मैच को आरसीबी की झोली में डाल दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं