इंग्लैंड को वाइट बॉल सीरीज में उसके घर में हराने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में अब वेस्टइंडीज (WI vs IND ODI Series) से भिड़ने को तैयार है. सीरीज का पहला मैच (WI vs IND 1st ODI) शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा. हालांकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी जैसे की रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं है. इससे युवा खिलाड़ियों के पास प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ने का शानदार मौका होगा. वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन (Shihar Dhawan) को कप्तान बनाया गया है, जिन पर ये जिम्मेदारी होगी कि वो इन प्लेयर्स से प्रदर्शन निकलवाए.
भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को प्रक्टिस सेशन (Team India training session) में हिस्सा लिया लेकिन लगातार बारिश की वजह से प्लेयर्स को इंडोर ही ट्रेनिंग करनी पड़ी. इस दौरान टीम के साथ एक अनजान बाएं हाथ के स्पिनर को देखा गया, जो भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहा था और कोच राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत करते भी पाया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) फिलहाल निंगल की समस्या से जूझ रहे हैं. जिसकी वजह से वनडे सीरीज के पहले मैच में उनका खेलना संदेह के घेरे में है. उनके चोटिल होने से द्रविड़ ने नेट सेशन के लिए एक स्थानीय क्रिकेटर को बुलाया जिससे अलग-अलग तरह की गेंद डलवाई जा सके.
ये अनकैप्ड गेंदबाज 20 वर्षीय आमिर अली हैं. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए लगभग 30 मिनट तक गेंदबाजी की और कोच द्रविड़ के साथ लगातार बातचीत करते नजर आए.
आमिर अली ने सीनियर स्पोर्ट्स पत्रकार विमल कुमार को बताया, “एक अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज (शुभमन गिल) के लिए गेंदबाजी करना शानदार अनुभव था. मैंने बहुत कुछ सीखा और कोच राहुल द्रविड़ ने काफी कुछ अच्छे इनपुट दिए. यह मेरे करियर में एक कदम है और यह एक शानदार अनुभव था."
पिछली बार जब भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने आए थे, तब बाएं हाथ के अकील होसेन ने टीम इंडिया को काफी परेशान किया था. 26 वर्षीय ने टी20 में सिर्फ 5.67 की इकोनॉमी के साथ दो विकेट चटकाए थे. सीरीज में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली लेकिन उन्हें कोई छक्का नहीं लगा, जबकि सिर्फ एक चौका पड़ा.
* India Predicted XI vs Windies: पहले वनडे में कैसी होगी शिखर धवन की टीम, जडेजा In या Out ?
* WI vs IND: रविंद्र जडेजा की फिटनेस को लेकर कप्तान शिखर धवन ने दिया ये बड़ा अपडेट
* WI vs IND ODI Series से पहले टीम इंडिया के ‘कैप्टन गब्बर' का धांसू मेसेज, देखें Video
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं