विज्ञापन

प्रिंस यादव कारनामा कर छाए, स्पेशल क्लब में हुए शामिल, बने सिर्फ तीसरे भारतीय पुछल्ले बल्लेबाज

भारत ने रविवार को इंदौर में विंडीज को 14 रन से हराया, तो उसके बाद फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय प्रिंस यादव बने हुए हैं. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में जो तीन चौके जड़े, तो उसी से भारत का स्कोर 223 रन तक गया

प्रिंस यादव कारनामा कर छाए, स्पेशल क्लब में हुए शामिल, बने सिर्फ तीसरे भारतीय पुछल्ले बल्लेबाज
इंदौर में तीसरे मैच में जीत के बाद फैंस के बीच प्रिंस यादव के चर्चे हैं
source: X

रविवार को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कई खास बातें देखने को मिलीं. अभिषेक शर्मा के सुनामी पचासे से लेकर अर्शदीप की बेहतरीन बॉलिंग तक, लेकिन शो तो प्रिंस यादव ने चुरा लिया. आखिरी ओवर में जो तीन चौके प्रिंस यादव ने जड़े, वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. और इन 3 चौकों के साथ यादव भारतीय पुछल्लों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. और यह थोड़ा चौंकाता भी है कि प्रिंस यादव  वह टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 10 या नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम तीन बाउंड्री लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही, यह उपलब्धि 15 साल के लंबे अंतराल के बाद हासिल हुई है.  इससे पहले आखिरी बार 2011 में आर. अश्विन ने यह कारनामा किया था.  प्रिंस के मैच के अंत में आए इस महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत भारत 223 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा, जिसके बाद मेजबान टीम ने 14 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली.

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी जरूरत पर ये '2 बड़े टर्निंग प्वाइंट' नहीं आते, तो मैच चला जाता भारत के हाथ से

श्रीसंत और अश्विन की सूची में शामिल हुए प्रिंस

इस सूची में एस. श्रीसंत सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2007 में जोहानेसबर्ग में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार चौके लगाए थे. वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ तीन चौके जड़े थे, जबकि प्रिंस ने 2026 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन के इस आंकड़े की बराबरी कर ली. प्रिंस की यह उपलब्धि श्रीसंत के प्रयास के 19 साल बाद और अश्विन की पारी के 15 साल बाद आई है.

टी20आई में किसी भारतीय नंबर 10 या 11 बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक चौके

चौकेबल्लेबाजबनामजगहसाल
4एस. श्रीसंतन्यूजीलैंडजोहानेसबर्ग2007
3रविचंद्रन अश्विनइंग्लैंडकोलकाता2011
3प्रिंस यादववेस्टइंडीजइंदौर2026

यह भी पढ़ें: अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने, पर बने जीत की सबसे बड़ी वजह, दो राउंड विंडीज के नाम, फिर भी जीता भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Yadav, India, West Indies, India Vs West Indies 2026, India Vs West Indies 10/11/2026 Inwi10112026270275, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com