Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026 Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. यह पंजाब की सीजन की तीसरी जीत है और उसके बाद वो प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है. अभिषेक-ट्रेविस की तूफानी पारियों के दम पर हैदराबाद ने पंजाब को 220 का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में पंजाब को प्रभसिमरन-प्रियांश की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने तूफानी पचासे जड़े. इसके बाद कप्तान अय्यर ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए और टीम को 7 गेंद रहते ही जीत दिला दी. पंजाब के लिए प्रियांश ने 20 गेंदों में 5 चौके-5 छक्कों के दम पर 57, प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 4 चौके-4 छक्कों के दम पर 51 रनों की पारी खेली. वहीं अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके-5 छक्के जड़े. (SCORECARD)
इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े. अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया. शशांक ने इस दोनों को एक ही ओवर में आउट किया. इसके बाद हैदराबाद की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. आखिरी में क्लासेन ने 39 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया.
ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन
हैदराबाद प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं