देश में क्रिकेट अब केवल एक खेल नहीं रह गया है, बल्कि लोगों का इमोशन बन चुका है. एक समय था जब देशवासी टेस्ट और वनडे क्रिकेट को बड़े चाव से देखते थे. मगर जब से क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट टी20 आया है. लोगों का यही फॉर्मेट सबसे ज्यादा रास आ रहा है. क्रिकेट प्रेमियों का हमेशा से एक सवाल रहा है कि टी20 फॉर्मेट का सबसे परफेक्ट बल्लेबाज कौन है? ये बता पाना तो हमेशा से काफी मुश्किल रहा है. मगर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्या रहाणे ने काफी हद तक लोगों के इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है, जो कि कुछ इस प्रकार है-
अजिंक्या रहाणे का जवाब
पूर्व भारतीय कप्तान ने इस सवाल के जवाब में किसी एक बल्लेबाज का नाम नहीं लिया है, बल्कि उन्होंने कई बल्लेबाजों की खूबियों को मिलाकर परफेक्ट खिलाड़ी का चुनाव किया है. 38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने छक्के लगाने में माहिर बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा का चुनाव किया है. 'हिटमैन' के बड़े शॉट लगाने की काबिलियत से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. वहीं मैदान में शानदार शॉट लगाने के मामले में उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया है. कोहली के दर्शनीय शॉट को देख हर कोई उनका मुरीद हो जाता है.
रहाणे ने अल्टीमेट टी20 बैटर का किया चुनाव
सिक्स हिटिंग - रोहित शर्मा
शॉट मेकिंग - विराट कोहली
विकेट के बीच दौड़ - एमएस धोनी
क्रिकेट आईक्यू- एबी डिविलियर्स
पावर हिटिंग - एमएस धोनी
गेम अवेयरनेस - विराट कोहली
पावरप्ले एक्सीलरेशन - क्रिस गेल
फिनिशिंग - एमएस धोनी
कौन हैं अजिंक्या रहाणे?
अजिंक्या रहाणे भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने से पहले उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह टेस्ट की 144 पारियों में 38.46 की औसत से 5077, वनडे की 87 पारियों में 35.26 की औसत से 2962 और 20 टी20 की 20 पारियों में 20.83 की औसत से 375 रन बनाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20I: 'यही तो हम चाहते थे', वेस्टइंडीज को हराकर खुश हुए श्रेयस अय्यर, इन खिलाड़ियों पर हुए फिदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं