खेल सितारों पर बायोपिक्स बनना भारत में कोई नई बात नहीं है. हालांकि इस बार पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar Biopic) ने अपनी बायोपिक के लॉन्च की घोषणा की है. इसका नाम होगा “रावलपिंडी एक्सप्रेस – रनिंग अगेन्जड द ऑडस” होगा. पूर्व क्रिकेटर (Shoaib Akhtar) ने अपने देश के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच खेलते हुए 178, 247 और 19 विकेट चटकाए हैं. हालांकि उनके विकटों निकालने की छमता से ज्यादा बल्लेबाजों को उनकी गती ने परेशान किया. उनके नाम पर क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद (Fastest Ball of Cricket) दर्ज है, जो उन्होंने 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में फेंकी थी.
अख्तर की जिन्दगी पर फिल्म बन रही है और इस फिल्म का निर्माण मोहम्मद फराज क़ैसर कर रहे है. ये 16 नवंबर 2023 को रिलीज होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोएब अख्तर ने ट्वीट कर बताया, "इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत. मेरी कहानी, मेरी जिंदगी, मेरी बायोपिक, "रावलपिंडी एक्सप्रेस - बाधाओं के खिलाफ दौड़" के लॉन्च की घोषणा करता हूं. आप एक ऐसी सवारी के लिए तैयार हैं जिसे आपने पहले कभी नहीं लिया है. एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के बारे में पहली विदेशी फिल्म. विवादास्पद रूप से आपका, शोएब अख्तर."
Beginning of this beautiful journey. Announcing the launch of my story, my life, my Biopic,
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 24, 2022
"RAWALPINDI EXPRESS - Running against the odds"
You're in for a ride you've never taken before. First foreign film about a Pakistani Sportsman.
Controversially yours,
Shoaib Akhtar pic.twitter.com/3tIgBLvTZn
शोएब अख्तर ने हालही में विराट कोहली (Virat Kohli) पर हो रही आलोचनाओं पर भारतीय स्टार का सपोर्ट किया था. कोहली का समर्थन करते हुए अख्तर ने कहा था, “एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं कोहली का सपोर्ट क्यों कर रहा हूं? खैर, उनके पास 70 शतक हैं. वो 70 सौ खला के घर में या कैंडी क्रश खेलते हुए नहीं बनें हैं.”
साथ ही उन्होंने कहा, "आपने सपने में भी कैसे सोचा कि कोहली को भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है?" "विराट कोहली खत्म हो गया? ठीक है, काफी सही. विराट कोहली को हटा दिया जाना चाहिए? सहमत. अब जब मैं ये बातें सुनता हूं, तो मैं हंसता हूं और लोगों से कहता हूं, 'विराट पिछले 10 सालों में दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज रहा है.”
* जब निकोलस पूरन ने भारतीय साझेदारी को तोड़ने के लिए लगाई जान, ‘सुपरमैन फील्डिंग' देख फैंस चौंके-Video
* सीरीज पर कब्जे के बाद देखिए टीम इंडिया का ‘क्रेजी सेलिब्रेशन', वायरल हुआ ड्रेसिंग रूम का VIDEO
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं