विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2020

अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे पाकिस्तानी क्रिकेटर, लेकिन सोशल डिस्‍टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, फैन्स हुए खफा

कोरोनावायरस (Covid-19) के खौफ के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटरों (Pakistan Cricket) ने भी मैदान पर जाकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है.

अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे पाकिस्तानी क्रिकेटर, लेकिन सोशल डिस्‍टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, फैन्स हुए खफा
पाकिस्तानी क्रिकटरों ने शुरू किया अभ्यास
  • कोरोना खौफ के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने शुरू किया अभ्यास
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर अभ्यास के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे
  • लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को खूब किया ट्रोल

पूरी दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बरप रहा है. ऐसे में क्रिकेट गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई थी. अब कुछ हद कर क्रिकेटर घरों से निकल कर मैदान पर अभ्यास करने जा रहे हैं. पाकिस्तान के क्रिकेटरों (Pakistan Cricket) ने भी मैदान पर जाकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान के पत्रकार ने ट्विटर पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों (Pakistani Cricketers) के द्वारा अभ्यास करते हुए कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में पाकिस्तानी क्रिकेटर अभ्यास तो कर रहे हैं लेकिन सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने क्रिकेटरों को काफी ट्रोल भी किया है. पाकिस्तानी फैन्स भी इन क्रिकेटरों के रवैये पर सवाल खड़ा कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं. लोगों का मानना है कि पीसीबी को पहले क्रिकेटरों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए गाइड लाइन देनी चाहिए थी. 

बता दें कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड (England) का दौरा करने वाली है. इंग्लैंड क्रिकेटर ने भी अभ्यास करना शुरू कर दिया है लेकिन पूरी तरह से कायदे में रहकर. एक तरफ जहां तस्वीर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए पीसीबी ने कोई नियम नहीं बनाए हैं लेकिन इंग्लैंड क्रिकेटरों (England Cricketers) के लिए ईसीबी (ECB) ने कई नियम बनाए हैं. गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि हर एक गेंदबाज गेंदों का एक बॉक्स रखेगा और अपने नीजी गेंद से भी गेंदबाजी का अभ्यास करेगा. इसके अलावा बल्लेबाज अपने अभ्यास के दौरान गेंद को हाथ से नहीं बल्कि बल्ले या फिर पैरों से मारकर गेंदबाजों की तरफ भेजनी होगी. 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने अपनी टीम के तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये जुलाई में इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी थी. पाकिस्तान के 25 खिलाड़ी विशेष उड़ान से जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लैंड जायेंगे और पृथकवास पूरा होने के बाद मैच शुरू होंगे. उन्होंने कहा कि वह टेस्ट कप्तान अजहर अली और सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को अगले सप्ताह इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. 

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azhar Ali, Pakistan, England, Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com