वेलिंगटन में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 (NZ vs IND 4th T20I) की अभी तक चर्चा हो रही है. दिग्गज से लेकर आम क्रिकेटप्रेमी तक भारतीय टीम और सुपर ओवर के रोमांच के बारे में बातें कर रहे हैं. और आखिर करें भी क्यों न. शायद ही पहले कभी लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में आम क्रिकेटप्रेमियों ने देखा होगा, जो उन्होंने चौथे टी20 (4Th T20I) मुकाबले में देखा. वास्तव में भारत और न्यूजीलैंड की यह पांच मैचों की सीरीज भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड टीम के प्रशंसकों के भी जमकर पैसे वसूल कर रहा ही है.
#NZvIND #BharatMataKiJai Another Bharat Army member recruited! #BharatArmy #TeamIndia #LoveCricket #COTI ???????? pic.twitter.com/jaEYDIAqKf
— The Bharat Army (@thebharatarmy) January 29, 2020
इसका सबूत हैमिल्टन में एक विदेशी फैन के रूप में देखने को मिला. और चौथे मुकाबले के दौरान भी इस विदेशी प्रशंसक के जोर-शोर से चर्चे हो रहे हैं. इस प्रशंसक ने तीसरे मुकाबले के दौरान जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए थे. और अब यह प्रशंसक स्थानीय भारतीय और मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: बॉस सौरव गांगुली ने चयन समिति के नए चेयरमैन को लेकर किया बड़ा ऐलान
इस विदेशी प्रशंसक का वीडियो भारतीय टीम के हर विदेशी दौरे में टीम की हौसलाअफजाई करने वाली भारत आर्मी ने जारी किया है. और इस विदेशी मूल के प्रशंसक को अपनी टीम का नया सदस्य बताया है. यह नजारा हैमिल्टन के तीसरे मुकाबले में तब देखने को मिला, जब मैच रोमांच की ओर बढ़ रहा था. और मिडऑफ बाउंड्री में सबसे आगे बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमी जोर-जोर से भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. इस जोश और उत्साह ने कीवी प्रशंसक को भी अपने लपेटे में ले लिया.
#NZvIND #BharatMataKiJai Another Bharat Army member recruited! #BharatArmy #TeamIndia #LoveCricket #COTI ???????? pic.twitter.com/jaEYDIAqKf
— The Bharat Army (@thebharatarmy) January 29, 2020
यह भी पढ़ें: सुपर ओवर में एक और जीत पर मो. कैफ ने टीम इंडिया को सराहा
इस बारे में भारतीयों से जानने के बाद इस कीवी ने शब्द दर शब्द भारतीय प्रशंसकों के नारे का अनुकरण किया. और जोर-जोर से भारत माता की जय के नारे लगाए. और यह प्रशंसक गेंद दर गेंद और विकेट दर विकेट गिरने के साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाता रहा.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी.
कहा जा सकता है कि यह वीडियो राष्ट्रवादियों को बहुत ही सुकून देगा कि अब उनका नारा भारत से बाहर निकलकर विदेशों में भी गूंज रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं