इन दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पांचों उंगलियां घी और सिर कड़ाही में है! और ऐसा बिल्कुल कहा जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में अपनी कप्तानी में चौथा टी20 (NZ vs IND 4th T20I) मुकाबला जिताने के बाद हर तरफ टीम विराट की चर्चा हैं. क्रिकेट पंडित उनकी टीम के बेहतरीन खेल की चर्चा कर रहे हैं, तो कोई कह रहा है कि इस टीम विराट ने एक नया ही स्तर हासिल कर लिया है. वास्तव में यह साफ दिखाई पड़ रहा है. और विराट कोहली (Virat Kohli) की हर अदा में यह साफ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड प्रशसंक बना आकर्षण का केंद्र, जमकर लगा रहा भारत माता की जय के नारे, VIDEO
चौथे मैच में भारत की जीत में भले ही विराट कोहली जल्द ही नौ-दो-ग्यारह (11 रन, 9 गेंद, 2 चौके) हो गए! लेकिन बाद में उन्होंने अपने रन आउट से तो दुनिया भर का दिल जीत लिया. कोहली के निशाने और चपलता पर पूरी क्रिकेट दुनिया फिदा हो गई है! कोहली के निशाने ने मुनरो सहित कीवी कैंप को सन्न कर दिया. और यह विकेट मैच को सुपर ओवर में पहुंचाने में अहम साबित हुआ. और जब टीम जीत गई, तो कोहली के ठुमके किसी बॉलीवुड के सुपरस्टार से कम नहीं थे.
Virat Kohli After Winning the match @Chatterj1Asking #NZvsIND pic.twitter.com/TwyUNmLAHM
— Rajput Mithilesh (@RajputMithiles5) January 31, 2020
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बताया, KL Rahul ने सुपर ओवर के ठीक पहले मुझे दी थी 'यह' सलाह..
इन ठुमकों को जी भर कर देखिए. देखिए ! अपने कप्तान तो डांस के मामले में बड़ों-बड़ों को चैलेंज दे सकते हैं! और वेलिंगटन में कोहली ने जीत के बाद अपने भंगड़े से सभी को कायल कर दिया. कोहली ने दिखाया कि डांस के मामले में भी उनका फुटवर्क पिच पर फुटवर्क से कहीं भी कमजोर नहीं है...
Virat Kohli After Winning the match @Chatterj1Asking #NZvsIND pic.twitter.com/TwyUNmLAHM
— Rajput Mithilesh (@RajputMithiles5) January 31, 2020
जरा यह कदमताल देखिए....इस कदमताल के क्या कहने... और जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो चाहने वालों ने विराट के डांस को गाने की धुनों में पिरोकर इसे एक अलग ही मुकाम दे दिया.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी
चलिए विराट ईश्वर करे आप मैदान पर ऐसे ही डांस करते रहें...टीम इंडिया का प्रदर्शन आपके डांस और नए-नए स्टेप्स को इसी तरह बाहर निकालता रहे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं