न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम सिर्फ 165 रनों पर सिमट गई. और इसके बाद भारत भी जल्द ही मेजबानों की शुरुआत भी खराब बिगाड़ने में कामयाब रहा, लेकिन स्टार सीमर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक बार फिर से प्रशंसकों के निशाने पर आ गए. इन प्रशंसकों ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर जमकर तंज कसे. भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने ही ईशांत शर्मा के साथ मिलकर की थी. बेसिन रिजर्व की यह पिच सीमरों के लिए कितनी मददगार रही, यह भारतीय बैटिंग के दौरान सभी ने देखा. यहां उछाल भी थी और गेंद सीम भी हो रही थी, लेकिन बुमराह इस पिच पर वैसे बुमराह नहीं ही दिखाई पड़े, जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी. न ही उनकी उछाल ने कीवी ओपनरों पर असर डाला और न ही गतिदार सीम और स्विंग दिखाई पड़ी.
Bumrah never been the same bowler after his injury. Today on well suited platform, new ball, first overs. And he still can't able to find his rhythm yet! Worrying signs. #NZvIND #Bumrah pic.twitter.com/yPXMCu5ljX
— Naalna Muruku (@beastgiri) February 22, 2020
एक प्रशंसक ने तो कहा कि इस टेस्ट में उनकी जगह उमेश यादव को खिलाया जाना चाहिए था
Umesh should have played ahead of Bumrah in tests. Umesh was always a better test bowler than Bumrah . #NZvIND
— Just a Fan (@iemRahul_) February 22, 2020
यह भी पढ़ें: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बाकी टीमों को दिया यह संदेश
लोगों ने तीखे तंज कसने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी
Bumrah is Ajantha Mendis of Pace bowling
— Akki (@CrickPotato) February 22, 2020
एक प्रशंसक ने तो यहां तक कहा कि वह थ्रो-डाउन मशीन दिखाई पड़ रहे हैं
Bumrah has been reduced to just a throwdown machine on this tour #NZvIND
— ???????????????????????????? (@LouisvileIip) February 22, 2020
यह भी पढ़ें: पूनम यादव ने किया हैट्रिक को लेकर बड़ा खुलासा, जो दुर्भाग्यवश नहीं बन सकी
तो कुछ ने उनकी इस हालत के लिए पिछले दिनों लगी चोट को कसूरवार ठहराया
Bumrah after coming back from injury pic.twitter.com/TkTDSzm1yn
— (@aravindslm) February 22, 2020
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं