कराची:
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद नहीं मानते कि क्रिकेट में कोच की कोई भूमिका है, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसके बजाय टीमों के साथ योजना बनाने वाला व्यक्ति जुड़ना चाहिए। मियांदाद ने कहा, मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट में कोच की कोई भूमिका है, लेकिन आप कह सकते हैं कि टीम को रणनीति बनाने वालों की जरूरत होती है। ऐसा व्यक्ति जो प्रत्येक मैच के लिए रणनीति बना सके और खिलाड़ियों को प्रतिक्रिया देकर उन्हें प्रेरित कर सके। वह तीन बार राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं मानते कि खेल के हर विभाग के लिए विशेषज्ञ कोच रखना कोई समाधान है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, कोच, जावेद मियांदाद