विज्ञापन

LSG vs PBKS: 'हम माफी मांगते हैं', जानें टॉस के बाद पंत ने क्यों मांगी फैंस से माफी, लखनऊ कप्तान की स्कोर पर बड़ी भविष्यवाणी

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: लखनऊ का आज सीजन का आखिरी मैच है. और मैच में LSG ने अपनी इलेवन में 2 बदलाव किए

LSG vs PBKS: 'हम माफी मांगते हैं', जानें टॉस के बाद पंत ने क्यों मांगी फैंस से माफी, लखनऊ कप्तान की स्कोर पर बड़ी भविष्यवाणी
Indian Premier League 2026
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस बार बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और ही उनकी टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स. और पंजाब के खिलाफ (LSG vs PBKS) के खिलाफ आखिरी मैच के सफर तक आते-आते पंत को इस बात का एहसास हो गया. काश! यह एहसास पहले होता, तो कौन जानता है कि शायद लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे  फिसड्डी नहीं ही होती. पंजाब के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले से पहले 13 मैचों में सिर्फ 3 जीत, 9 हार और 8 प्वाइंट्स के साथ दसवें नंबर पर हैं. और आखिरी मैच में टॉस के बाद पंत ने टॉस के बाद टीम के खराब प्रदर्शन के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी

पंत ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम भी टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी ही करते क्योंकि यहां की पिच पहले गेंदबाजी करने या पहले बल्लेबाजी करने के लिहाज से स्वतंत्र रूप से बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. यह निश्चित रूप से उन बेहतर विकेटों में से एक है जहाँ हमने इस सीज़न में खेला है. मुझे लगता है कि यह सबसे अधिक रन बनने वाले मैचों में से एक होने जा रहा है.' 

पंजाब के खिलाफ टीम XI में बदलाव पर पंत ने कहा,  'आज हमने दो बदलाव किे हैं. अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी अंदर आए हैं. हर कोई जानता है कि यह हमारे लिए एक कठिन सीज़न रहा है, लेकिन यह एक टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से, दोनों तरह से महत्वपूर्ण सीख का समय भी रहा है.'   लखनऊ कप्तान ने कहा,  'हम अपने उन प्रशंसकों से तहे दिल से माफी मांगते हैं जो देश भर से, विशेष रूप से पूरे यूपी (उत्तर प्रदेश) से बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने के लिए आए हैं. साथ ही, हम उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए, परिणाम की परवाह किए बिना, एक टीम के रूप में और अधिक मजबूती से वापसी करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और हम अपना 100% देंगे.'

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG Test: ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, गई टेस्ट में उपकप्तानी, अब ये बने शुभमन गिल के नए डिप्टी

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Indian Premier League 2026, Lucknow Super Giants Vs Punjab Kings 05/23/2026 Lkokp05232026270339, Cricket, Rising Pune Supergiant, Punjab Kings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com