विज्ञापन

IND vs AFG Test: ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, गई टेस्ट में उपकप्तानी, अब ये बने शुभमन गिल के नए डिप्टी

IND vs AFG Test, Rishabh Pant Striped Vice Captaincy: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत से उपकप्तानी से ली गई है.

IND vs AFG Test: ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, गई टेस्ट में उपकप्तानी, अब ये बने शुभमन गिल के नए डिप्टी
Rishabh Pant Striped India Vice Captaincy KL Rahul New Deputy for Shubman Gill

IND vs AFG Test, Rishabh Pant Striped Vice Captaincy: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉनफ्रेंस में चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर के सामने टीम इंडिया का ऐलान किया है. टेस्ट टीम में मानव सुथार, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार को पहली बार मौका दिया गया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, जिनके वर्कलोड को लेकर काफी सवाल थे, उन्हें ना तो टेस्ट सीरीज और ना ही वनडे सीरीज के लिए मौका नहीं दिया गया है.  एक अहम बदलाव और हुआ है, वो है शुभमन गिल के डिप्टी को लेकर.

केएल राहुल टीम इंडिया के नए उपकप्तान

भारतीय टीम के नए टेस्ट उपकप्तान अब केएल राहुल हैं. पहले यह जिम्मेदारी ऋषभ पंत के पास थी, लेकिन केएल ने बीते कुछ समय में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. जबकि पंत संघर्ष कर रहे हैं. पंत को इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये वह टीम में भी नहीं हैं. टीम चयन से पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो चयनकर्ता पंत के लीडरशिप रोल से बिल्कुल भी खुश नहीं है.

ऋषभ बल्ले से तो संघर्ष कर ही रहे हैं, उनकी अगुवाई में टीम भी खराब प्रदर्शन कर रही है. ऋषभ पंत ने इस सीजन आईपीएल के 12 मैचों में 251 रन बनाए हैं. उनका औसत 27.89 का है. जबकि लखनऊ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है और पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है.

अजित अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर पुरूष चयन समिति की यहां बैठक हुई जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिये टीम चुनी गई. छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट खेला जायेगा जबकि तीन वनडे 14 जून से धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे. अगरकर ने चयन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा,"बुमराह इंग्लैंड दौरे पर वापसी करेंगे । वह अपने कार्यभार प्रबंधन पर काम कर रहे हैं."

स्पिन गेंदबाज मानव सुतार और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है. दोनों आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिये खेलते हैं. वनडे टीम में प्रिंस यादव को जगह मिली है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे.

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें: India Squad vs AFG: चार नए चेहरे...बुमराह, जडेजा को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

यह भी पढ़ें: India Squad vs AFG: नहीं खेलेंगे बुमराह, रोहित-हार्दिक को इस शर्त के साथ मौका...अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com