IPL 2020: कर्नाटक के आलराउंडर के गौतम (Krishnappa Gowtham) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 9 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा. उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये था. कृष्णप्पा गौतम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं. बता दें कि गौतम भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हैं. गौतम ने 62 टी20 मैचों में 41 विकेट लिए हैं जबकि दो अर्धशतकों की बदौलत 594 रन भी बनाए हैं. गौतम ने अपने आईपीएल करियर में 24 मैच खेले हैं और इस दौरान 13 विकेट लेने में सफल रहे थे. इसके अलावा भारत के अनकैप्ड बल्लेबाज शाहरूख खान (Shahrukh Khan) को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा.
IPL 2021: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने क्रिस मॉरिस, 16.25 करोड़ में बिके
शाहरूख का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था. शाहरूख को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई, लेकिन आखिरकार पंजाब किंग्स खरीदने में सफल रही. उन्होंने 31 टी20 मैचों में करीब 132 की स्ट्राइक रेट से 293 बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 40 का है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड खिलाड़ी राइली मेरिडिथ को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा. अपने टी-20 करियर में उन्होंने अबतक 34 मैच खेले हैं और साथ ही 43 विकेट लेने में सफल रहे हैं. अबतक मेरिडिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है.
इसके अलावा केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी लेकिन उन्हें आरसीबी ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदकर टीम में शामिल किया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं