बांग्लादेश के लिटन दास और श्रीलंका के अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को दोनों टीमों के बीच ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नई पुरुष टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है जबकि शीर्ष 10 खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बल्लेबाजों की सूची में मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं.
Liton Das 🔺
— ICC (@ICC) May 25, 2022
Mushfiqur Rahim ❓
Angelo Mathews ❓
Lots of movement in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings after the first #BANvSL match 👇https://t.co/5ylgat8fpD
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पढ़ें- शोएब अख्तर ने कहा बाबर आजम मुंबई इंडियंस में और शाहीन शाह अफरीदी दिल्ली कैपिटल्स में होते अगर..
गेंदबाजी सूची में पैट कमिंस (901 अंक) ने दूसरे स्थान पर मौजूद रविचंद्रन अश्विन पर 51 अंक की बढ़त बना रखी है जबकि भारत के ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं. भारत के रविंद्र जडेजा आलराउंडर की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं. पिछली और मौजूदा रैंकिंग के दौरान सिर्फ श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला का मुकाबला हुआ इसलिए सिर्फ इन दो देशों के खिलाड़ियों ने अंक हासिल किए. पहले टेस्ट में बांग्लादेश की एकमात्र पारी में 88 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास तीन स्थान के फायदे के 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मुकाबले में मैन आफ द मैच रहे मैथ्यूज पहली पारी में 199 रन बनाकर पांच स्थान के फायदे से 21वें पायदान पर हैं.
यह भी पढ़ें- LSG vs RCB, Eliminator: मोहम्मद कैफ ने बतायी वजह क्यों आज का मैच है केएल राहुल का असली टेस्ट
रैंकिंग के सप्ताहिक अपडेट में पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल को भी फायदा हुआ है. मुशफिकुर 105 रन की पारी की मदद से चार स्थान आगे बढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं. तमीम छह स्थान के फायदे से 27वें पायदान पर हैं. तमीम ने 133 रन की पारी खेली थी. गेंदबाजों की रैंकिंग में बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन एक स्थान आगे बढ़कर 29वें पायदान पर हैं. शाकिब ने पहले टेस्ट में चार विकेट चटकाए. आफ स्पिनर नईम हसन पहली पारी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 105 रन पर छह विकेट चटकाने के बाद नौ स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के तेज गेंदबाज कासुन रजीता 75वें से 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने चार विकेट चटकाए थे. असित फर्नांडो भी शीर्ष 100 में शामिल हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं