विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं टीम के कई खिलाड़ी : कपिल

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्हें टीम इंडिया में कमिटमेंट की कमी दिखाई दे रही है। कई खिलाड़ी सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं।
New Delhi:

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्हें टीम इंडिया में कमिटमेंट की कमी दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक टीम के कई खिलाड़ी अपने लिए खेल रहे हैं जो अपने लिए रन बनाना चाहते हैं या विकेट हासिल करना चाहते हैं। उनका मानना है कि कप्तान धोनी अगर टीम को एकजुट कर पाते हैं तभी टीम इंडिया मुश्किल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जीत हासिल करने की सोच सकती है। कपिल ने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है कि विपक्षी टीम का ऑउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी भारत के खिलाफ फॉर्म में आ जाता है इसलिए कपिल का मानना है कि भारतीय टीम को रिकी पॉन्टिंग और माइकल हसी से खासतौर पर सचेत रहने की जरूरत होगी। वरना ये खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टीम इंडिया, कपिल देव, खिलाड़ी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com