- बिग बॉस 14 की विनर हैं रुबीना दिलैक
- रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी में भी हैं
- झलक दिखला जा में भी हैं रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बिग बॉस 14 की विनर हैं. इन दिनों वह 'खतरों के खिलाड़ी' में खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं तो वहीं 'झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10)' में भी वह डांस के जौहर दिखा रही हैं. इस तरह टीवी की लेडी बॉस कही जाने वाले रुबीना दिलैक के पास फुरसत के लम्हे तो कतई नहीं हैं. इसी सारी व्यस्तता के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रुबीना को 'झलक दिखला जा 10' के लिए तैयार होकर जाते हुए देखा जा सकता है. इस डांस रियलिटी शो में सबसे पहले परफॉर्म करने वाली रुबीना दिलैक ही थीं और उनके स्टाइल तथा एटीट्यूड की जमकर तारीफ भी हुई थी.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तैयार होकर जा रही हैं. फोटोग्राफर उनसे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. तभी एक फोटोग्राफर उनसे बिग बॉस 16 को लेकर पूछता है, 'रुबीना जी बिग बॉस जा रहे हो' तो इस पर रूबीना दिलैक जवाब देती है, 'बिग बॉस जीवन में एक बार होता है. हो गया बिग बॉस.' इस तरह हमेशा दोटूक बात करने वाली रुबीना दिलैक ने साफ कर दिया है कि उनका बिग बॉस 16 में आने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि देखा गया है कि कई ऐसे भी कंटेस्टेंट है जो बार-बार बिग बॉस में किसी न किसी बहाने से आते रहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रुबीना दिलैक ने सीरियल 'छोटी बहू' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था. टेलीविजन सीरियल 'शक्ति' में रुबीना के दमदार अभिनय और हटके किरदार के लिए उन्हें खूब सराहा गया. रुबीना को बिग बॉस 14 की विजेता बनने पर मिली जबरदस्त लोकप्रियता मिली.
VIDEO: नोरा फतेही खूबसूरत अंदाज में आईं नज़र, क्लिक कराई फोटोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं