टीवी की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर इस समय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं. सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहने वाली जन्नत अपने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती है. कभी को-कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती मजाक करतीं तो कभी ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवा कर इंटरनेट पर छा जाने वाली जन्नत, फैंस का दिल चुराना खूब जानती हैं. हाल में जन्नत ने हेलीकॉप्टर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जो इस समय खूब वायरल हो रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेलीकॉप्टर के साथ पोज करते हुए जन्नत जुबैर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जन्नत व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. उन्होंने साइड में एक हैंड बैग कैरी किया है और हेलीकॉप्टर के पास खड़ी होकर पोज कर रही हैं. जन्नत के ब्लैक बूट्स उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, मेरे पहले हेलिकॉप्टर अनुभव का पूरा वीडियो जल्द ही वूट पर उपलब्ध होगा. तस्वीरों के शेयर होते ही इन पर लाइक्स की बौछार हो रही है, महज तीन घंटे में इन पर साढ़े 3 लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं.
तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग स्टनिंग, ब्यूटीफुल और सुपर क्यूट जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि टीवी के जगत की इस सुपरस्टार ने बेहद कम उम्र में बड़ा मुकाम पा लिया है. खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में वह सबसे महंगे सेलेब्स में शामिल हैं. जन्नत हर एपिसोड के लिए 18 लाख रुपए ले रही हैं. जन्नत ने टीवी सीरियल फुलवा से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और वह सोशल मीडिया क्वीन कही जाती हैं.
VIDEO:रकुल प्रीत सिंह और मौनी रॉय का डे आउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं