विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2020

मिताली राज को साड़ी में क्रिकेट खेलते देखिए, दिए कई संदेश

इस वीडियो के अपने ही मायने हैं. और मिताली राज (Mithali Raj का यह रूप पहली बार देखने को मिला है. बाकायदा तैयारी और बहुत ही पेशेवर तरीके से इस वीडियो को शूट किया गया है.

मिताली राज को साड़ी में क्रिकेट खेलते देखिए, दिए कई संदेश
मिताली राज की फाइल फोटो
  • कभी देखा है साड़ी में किसी को क्रिकेट खेलते
  • मिताली राज का नया अंदाज !
  • इस शॉट के क्या कहने !
नई दिल्ली:

क्या आपने पहले कभी दुनिया की किसी भी क्रिकेटर को साड़ी में क्रिकेट खेलते देखा है!! आप भी कहेंगे कि हम यह कैसा मजाक कर रहे हैं ! साड़ी में भी भला क्रिकेट खेली जाती है! बिल्कुल आप सही सोच रहे हैं और हम भी यह जानते हैं कि साड़ी में क्रिकेट नहीं ही खेली जाती. क्रिकेट सफेद कपड़ों और अलग ड्रेस में खेली जाती है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिला स्टार क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) ने हाल ही में साड़ी में क्रिकेट खेली. जी हां, पूरी तरह से सज-धजकर! मिताली राज (Mithali Raj) ने साड़ी में क्रिकेट खेलने का वीडयो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. और यह बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें:  इस वजह से मशरफे मुर्तजा ने लिया वनडे कप्तानी छोड़ने का फैसला, मतलब यह है कि....

इस वीडियो के अपने ही मायने हैं. और मिताली राज का यह रूप पहली बार देखने को मिला है. बाकायदा तैयारी और बहुत ही पेशेवर तरीके से इस वीडियो को शूट किया गया है. इस वीडियो के जरिए मिताली राज ने कई संदेश दिए हैं ! और इस  वीडियो की भूरि-भूरि प्रशंसा बनती है. 

मिताली ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और उन्होंने इसमें कैप्शन में लिखा, " प्रत्येक साड़ी बहुत कुछ कहती है. आपसे भी अधिक. यह आपको कभी भी आपको फिट होने के लिए नहीं कहती. चलिए इस वीमेंस डे (इंटरनेशनल विमेंस डे 2020) एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं.

यह भी पढ़ें:  साउथ अफ्रीकी महिला बल्लेबाज ने खेला खूबसूरत शॉट, फिर आईसीसी ने किया ऐसा ...

इस वीडियो के जरिए मिताली राज महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं, तो इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से कप जीतकर लाने की बात कही है. इसके अलावा मिताली राज के इस वीडियो में उन्होंने हैप्पी वीमेन-डे की भी शुभकामना दी है. 8 मार्च को पूरा विश्व इंटरनेशनल वीमेन-डे को सेल‍िब्रेट करने जा रहा है. 

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithali Raj, Cricket, India Women, Women's T20 World Cup 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com