Advertisement

IPL 2024 Auction: इरफान पठान की भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी पर लगेगी सबसे बड़ी बोली

IPL 2024 Auction Prediction: इरफान पठान ने उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है जो आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगा साबित होगा. इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है

Advertisement
Read Time: 2 mins
IPL 2024 Auction Prediction, Irfan Pathan, की भविष्यवाणी

IPL 2024 Auction Prediction: आईपीएल ऑक्शन (Irfan Pathan on IPL Auction) से ठीक पहले इरफान पठान ने उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है जो आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगा साबित होगा. इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है. बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन इस बार दुबई में हो रहा है. यह पहली बार है जब ऑक्शन दुबई में किया जा रहा है. इस ऑक्शन में 377 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. फ्रेंचाइजी 77 स्लॉट को भरने के लिए खिलाड़ियों को खरीदने वाले हैं. वहीं, भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर रिएक्ट किया है. इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर. किया और अपनी राय लिखी है. 

यह भी पढ़ें: 'IPL Auction 2024: ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, जानिए नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी

इरफान ने पोस्ट में लिखा है "ऑक्शन  से एक रात पहले अद्भुत यादों के साथ हम और अमीर बन गए. आज कौन बनेगा सबसे अमीर क्रिकेटर? मेरी पसंद मिशेल स्टार्क हैं." यानी इरफान के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc IPL Auction 2024) पर आज ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है.

आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (Most expensive players in IPL auction history)
सैम कुरेन (18.5 करोड़) पंजाब किंग्स, 2023
कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़) मुंबई इंडियंस, 2023
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), सीएसके, 2023
क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) राजस्थान रॉयल्स, 2021
निकोलस पूरन (16 करोड़),लखनऊ सुपरजायंट्स, 2023
युवराज सिंह (16 करोड़)    , दिल्ली कैपिटल्स, 2015
पैट कमिंस (15.5 करोड़)कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020
ईशान किशन (15.25 करोड़), मुंबई, 2022
काइल जैमिसन (15 करोड़), बैंगलोर , 2021
बेन स्टोक्स (14.5 करोड़), राइजिंग सुपरजायंट , 2017

Featured Video Of The Day
NDTV Election Carnival : Gurugram में Rao Inderjit Singh को टक्कर दे पाएंगे Raj Babbar?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: