विज्ञापन
3 years ago

IPL Auction Updates: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. यह मिनी ऑक्शन रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा. मिचेल स्टार्क पर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बोली लगी. मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, जबकि पैट कमिंस को  सनराइडर्स हैदराबाज ने 20 करोड़ 50 लाख में खरीदा. पैट कमिंस आईपीएल में नीलामी के दौरान 20 करोड़ की रकम पार करने वाले पहले खिलाड़ी रहे. इनके अलावा न्यूजीलैंड के डारेल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में अपने पाले में किया. भारत के हर्षल पटेल एक बार फिर मंहगे बिके और उन्हें 11.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, अल्जारी जोसेफ को 11.5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा. इस बार ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 72 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 20 विदेशी खिलाड़ी हैं. सभी टीमों ने  ₹2,30,45,00,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी जलवा दिखा. समीर रिजवी, शाहरुख खान और शुभम दुबे पर जमकर पैसा बरसा. शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 80 लाख में खरीदा. उनका बेस प्राइस 20 लाख था. जबकि समीर रिजवी  को 8 करोड़ 40 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है. समीर रिजवी इस सीजन सबसे मंहने बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे. जबकि कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा. शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख में गुजरात ने खरीदा है तो यश दयाल को बैंगलोर ने 5 करोड़ में खरीदा है. उनके अलावा सुशांत मिश्रा 2 करोड़ 20 लाख में गुजरात में शामिल हुए हैं. एम. सिद्धार्थ को 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने खरीदा.

नीलामी में सबसे पहली बोली रोमन पॉवेल पर लगी, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है. जबकि हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा है. नीलामी के पहले सेट में आखिरी बिकने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड रहे जिन्हें 6 करोड़ 80 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है. पहले सेट में करुण नायर, मनीष पांडे, स्टीव स्मिथ और दक्षिण अफ्रीका के रिली राउसी अनसोल्ड रहे हैं.

IPL Auction 2024 Straight From Dubai

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Indian Premier League 2024, Royal Challengers Bangalore, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com