विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

जनवरी में लगेगी IPL की मंडी, 80 करोड़ पहुंचा नीलामी का बजट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होगी.

जनवरी में लगेगी IPL की मंडी, 80 करोड़ पहुंचा नीलामी का बजट
  • इस साल जनवरी में लगेगी IPL की मंडी
  • 80 करोड़ पहुंचा नीलामी का बजट
  • चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की होगी वापसी
बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होगी. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी जो कि बेंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को होगी. बेंगलुरू में ही इससे पहले सभी नीलामी आयोजित की गयी थी और इसलिए वह फ्रेंचाइजी की पसंद था.’’ इस साल की नीलामी में 80 करोड़ रूपये का बजट होगा, जबकि पहले यह 66 करोड़ रूपये था.

यह भी पढ़ें: सचिन के बेटे अर्जुन के 'पंजे' की बदौलत मुंबई ने रेलवे को दी शिकस्त

एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिनमें दो ‘राइट टू मैच’ कार्ड भी शामिल हैं. इस साल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के प्रतिबंध के बाद हिस्सा ले रही हैं.

VIDEO: आईपीएल से दूर पाक...
बता दें कि एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL Auction, Banglore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com