मंगलवार को IPL 2024 के लिए दुबई में आयोजित ऑक्शन में सबसे पहले बल्लेबाजों की बोली लगी. इसमें इन दिनों गजब फॉर्म में चल हैरी ब्रूक (Harry Brook), हालिया विश्व कप के सुपर स्टार ट्रेविस हेड सहित सात बल्लेबाजों पर बोली लगाई, लेकिन इसमें आंखें खोल दी विंडीज के रोवमैन पोवेल (Rovman Powell) ने, जिन्होंने सभी सितारा और बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए आखिर में सात करोड़ और 40 लाख रुपये की रकम बटोरकर सभी को हैरान कर दिया. सभी पंडितों ने ब्रूक और ट्रेविस को बहुत ज्यादा रकम की भविष्यवाणी की थी, लेकिन पोवेल की रकम ने सभी अनुमानों की हवा निकाल दी. और अगर ऐसा हुआ, तो उसके पीछे दो सबसे बड़ी वजह रहीं. वजह के बारे में बताएंगे, पहले उनकी परफॉरमेंस के बारे में बात कर लेते हैं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नहीं चले, तो दिल्ली ने विदा कर दिया!
रोवमैन पोवले साल 2022 और इस साल दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. साल 2022 में पोवेल ने खेले 14 मैचों की 12 पारियों में सिर्फ 25 के औसत से 250 ही रन बना सके, तो इस साल उनके हिस्से में सिर्फ 3 मैच ही हाए. और इन तीन मैचों में वह 2.33 के औसत से 7 ही रन बना सके, तो कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया
इन दो वजहों ने दिला दी मोटी रकम
पोवेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था. और शुरुआत से ही केकेआर और राजस्थान के बीच उन्हें हासिल करने के लिए होड़ लग गई. राजस्थान ने शुरुआत की 1.10 लाख से, तो केकआर ने इसे 1.20 कर दिया. और आखिर में बाजी राजस्थान ने 7.14 करोड़ के साथ अपने पक्ष में की. यह रेस इसलिए चली क्योंकि दोनों ही टीमें बुरी तरह से फिनिशर तलाश रही थीं. साथ ही राजस्थान हेटमायर का बैक-अप चाहता था, तो केकेआर आंद्रे रसेल का. दूसरी बड़ी वजह बनी पोवेल का इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में प्रदर्शन. पोवेल तीन मैचों की सीरीज में 60.00 के औसत से 120 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, उनका स्ट्रा. रेट सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा (187.50) का रहा. यही वजह रही कि रोवमैन ने ट्रेविस हेड और हैरी ब्रूक जैसे नामों को पीछे छोड़ दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं