आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण विराट कोहली पर भारी दबाव है और उनके साथी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करके उनका साथ देना चाहिये. कोहली ने इस सत्र में आरसीबी के लिये चार मैचों में 67 . 66 की औसत से 203 रन बनाये हैं जबकि दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं जो बस 90 रन बना सके हैं. कोहली के अच्छे फॉर्म के बावजूद आरसीबी ने चार में से तीन मैच गंवाये हैं और अंकतालिका में सातवें स्थान पर है. ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसी और कैमरन ग्रीन का बल्ला खामोश ही रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टार स्पोटर्स की कमेंट्री टीम के सदस्य स्मिथ ने चैनल के स्टूडियो पर पीटीआई से बातचीत में कहा,"दूसरे प्रमुख बल्लेबाजों को उसका साथ देना चाहिये. ऐसा करने पर वे टीम को जीत की राह पर ला सकते हैं. इस समय सारा दबाव विराट पर ही है." उन्होंने कहा,"शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को उसकी मदद करनी चाहिये. उसने शुरूआत बहुत अच्छी की है लेकिन उसे सहयोग की जरूरत है. वह अकेला ही हर मैच में रन नहीं बना सकता."
स्मिथ ने धीमी स्ट्राइक रेट को लेकर कोहली की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि दुनिया का कोई खिलाड़ी हालात को कोहली से बेहतर नहीं समझ सकता. उन्होंने कहा,"कोहली शानदार खिलाड़ी है. वह हालात को बखूबी समझकर उसके अनुरूप खेलता है और इस मामले में दुनिया में उसका कोई सानी नहीं है."
रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने के बाद दर्शकों का आक्रोश झेल रहे हार्दिक पंड्या के मामले में उन्होंने कहा कि दर्शकों को अतीत में जीना छोड़ना चाहिये. उन्होंने कहा,"यह दुर्भाग्यपूर्ण है. दर्शकों को हार्दिक का साथ देना चाहिये लेकिन रोहित के प्रशंसक अपार हैं. वे नाराज हैं कि वह कप्तान क्यो नहीं है. लेकिन अब उसे भुलाकर हार्दिक का साथ देना होगा. वह गुजरात टाइटंस का सफल कप्तान रहा है और अब मुंबई में लौटा है. सीनियर खिलाड़ियों को उसकी मदद करनी चाहिये."
छह साल पहले केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खनी मामले को लेकर प्रतिबंध झेल चुके स्मिथ ने कहा,"इतनी नकारात्मकता के बीच उसे इससे निपटने के रास्ते तलाशने होंगे. मुंबई जीत की राह पर लौटेगी तो सब ठीक हो जायेगा."
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "मैंने हार्दिक पांड्या से बात की..." ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया फैंस की हूटिंग को लेकर मुंबई के कप्तान ने क्या कहा
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "कप्तान बदल सकते हैं..." सहवाग ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं