विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

IPL 2021 Auction के दौरान टीम फ्रेंचाइजियों को इन खास नियमों का पालन करना होगा

IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (IPL 2021 Auction) चेन्नई में आज यानि 18 फरवरी को दोपहर बाद होने वाली है. इस बार के ऑक्शन में कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. ऑक्शन में 292 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट में से 61 खाली स्लॉट के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे

IPL 2021 Auction के दौरान टीम फ्रेंचाइजियों को इन खास नियमों का पालन करना होगा
IPL 2021 Auction के दौरान टीम फ्रेंचाइजियों को इन खास नियमों का पालन करना होगा

IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (IPL 2021 Auction) चेन्नई में आज यानि 18 फरवरी को दोपहर बाद होने वाली है. इस बार के ऑक्शन में कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. ऑक्शन में 292 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट में से 61 खाली स्लॉट के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे. ऑक्शन की शुरूआत पहले बल्लेबाजों से होगी, इसके बाद ऑलराउंडर्स और फिर विकेटकीपर्स पर टीम फ्रेंचाइजी बोली लगाएगी. ऑक्शन के दौरान सभी फ्रेंचाइजियों को कुछ नियम का भी पालन करना होगा.

IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

# 25 खिलाड़ी से ज्यादा नहीं होने चाहिए

बीसीसीआई ने हर टीम में अधिकतम खिलाड़ी और न्यूनतम खिलाड़ियों की संख्या तय की है. हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी होने चाहिए तो वहीं कम से कन 18 खिलाड़ी एक टीम में होने ही चाहिए. इसके अलावा एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. बता दें कि आरसीबी की टीम के पास इस समय 11 स्लॉट खाली हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के पास सिर्फ तीन स्लॉट खाली हैं.

# राइट टू मैच कार्ड का विकल्प नहीं 

आईपीएल ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजियों के पास इस बार राइट टू मैच कार्ड का विकल्प नहीं होगा. यानि खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजी राइट टू मैच का इस्तेमाल इस बार नहीं कर सकते हैं. 

IPL 2021 Auction कब, कहां और कितने बजे से, जानिए लाइव टेलीकास्ट कहां होगा, पूरी डिटेल्स

# पर्स में जितना पैसा है उसी के अंदर खिलाड़ियों को खरीदना होगा

आईपीएल ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी के पास जितना पैसा पर्स में हैं उसी को देखते हुए खिलाड़ियों को खरीदना होगा. यानि टीमों के फ्रेंचाइजी को सही रणनीति के साथ ऑक्शन के दौरान काम करने होंगे. मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा 53.2 करोड़ रुपए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद( SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स( KKR) के पर्स में  10.75 करोड़ रुपए हैं.

# 75 फीसदी पैसे खर्च करने होंगे

BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल के नियम के अनुसार सभी फ्रेंचाईजियों को कुल रकम का कम से कम 75 फीसदी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2021, Punjab Kings, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com